हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को दिया झटका, डिप्टी CM पद देने से किया इनकार
Sourabh Bhatnagar | Nov 24, 2024, 10:15 IST
thesootr
झारखंड में 81 सीटों वाली विधानसभा में जेएमएम गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर बीजेपी को भारी शिकस्त दी। अब खबर सामने आ रही है कि डिप्टी सीएम पद की मांग कर रही कांग्रेस को हेमंत सोरेन ने झटका दिया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अपने गठबंधन के साथ लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी की है। 81 सीटों वाली विधानसभा में जेएमएम गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर बीजेपी को भारी शिकस्त दी। अब खबर सामने आ रही है कि डिप्टी सीएम पद की मांग कर रही कांग्रेस को हेमंत सोरेन ने झटका दिया है। आपको बता दें कि 2019 के चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी।
जेएमएम ने 34 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 16 और राजद ने 4 सीटें अपने नाम कीं। वाम दलों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2 सीटें जीतीं।
झारखंड में रिकॉर्ड जीत के बाद भी कांग्रेस और जेएमएम के बीच तालमेल में खींचतान दिख रही है। कांग्रेस डिप्टी सीएम पद की मांग को लेकर अड़ी हुई है, जबकि सोरेन ने इस पर कोई नरमी नहीं दिखाई। अब यह देखना होगा कि गठबंधन के भीतर कैसे समझौता होता है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को सिर्फ 24 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जिसमें बीजेपी ने 21 सीटें जीतीं। आजसू, लोजपा (रामविलास) और जेडीयू को सिर्फ 1-1 सीटें मिलीं। बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान घुसपैठ और अन्य मुद्दे उठाए थे, लेकिन जनता ने इसे खारिज कर दिया। 81 सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी को केवल 21 सीटों पर सिमटना पड़ा, जो पार्टी के लिए बड़ा झटका है।
गठबंधन का प्रदर्शन
हेमंत सोरेन ने दिया कांग्रेस को झटका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस की डिप्टी सीएम पद की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मौजूदा व्यवस्था को बनाए रखें और नई मांगें न लाएं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय के माध्यम से डिप्टी सीएम पद के लिए दबाव बनाया था, जिसे सोरेन ने ठुकरा दिया।
चुनावी जीत के बावजूद खींचतान
सिर्फ 21 सीटों पर सिमटी बीजेपी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman