पृथ्वी के पास से गुजरेगा आरएक्स3 क्षुद्रग्रह, सात दिन में धरती के करीब आए चार एस्टेरॉयड, जानिए क्या है DART मिशन?

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
पृथ्वी के पास से गुजरेगा आरएक्स3 क्षुद्रग्रह, सात दिन में धरती के करीब आए चार एस्टेरॉयड, जानिए क्या है DART मिशन?

BHOPAL. अगर आप अंतरिक्ष से जुड़ी चीजों में यकीन रखते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। विशाल आकार वाला एक क्षुद्रग्रह (एस्टेरॉयड) पृथ्वी की ओर आ रहा है। पृथ्वी के करीब से 18 सितंबर को एक विशाल एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) गुजरेगा। नासा के अनुसार ‘आरएक्स3’ अगली बार मार्च 2036 में धरती के पास से गुजरेगा। आपको बता दें कि इस महीने 1 सप्ताह में 4 एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब आएंगे। इनमें से एक ‘2005 आरएक्स3’ है।



चारों एस्टेरॉयड के बारे में जानें




  • 2022 क्यूबी37 : 18 सितंबर को 2005 आरएक्स3 के साथ-साथ यह एस्टेरॉयड भी हमारे ग्रह के करीब से गुजरेगा। इसकी रफ्तार 33,192 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और पृथ्वी के 65 लाख किलोमीटर पास आ जाएगा।


  • 2022 क्यूडी1: 242 फुट बड़े इस एस्ट्रॉयड को अगस्त 2022 में खोजा गया था। नासा के अनुसार, यह 16 सितंबर को 34,200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धरती के 74 लाख किलोमीटर करीब आ जाएगा।

  • 2022 क्यूएफ : इसकी खोज अगस्त 2022 में हुई थी। यह 140 फुट चौड़ा एस्ट्रॉयड है, जो 11 सितंबर को धरती के सबसे नजदीक था। यह 30,384 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के 73 लाख किलोमीटर करीब आया था।

  • 2008 आरडब्ल्यू : इसे 2008 में खोजा गया था। यह 12 सितंबर को 36,756 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के 67 लाख किलोमीटर करीब आया था। यह लगभग 310 फुट बड़ा था।

  • 2020 पीटी4: 39,024 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के 71,89,673 किलोमीटर के करीब आएगा



  • DART मिशन क्या है?



    अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा इस महीने के अंत में अपना डार्ट (डबल एस्टेरॉयड रिडायरेक्शन टेस्ट) मिशन लॉन्च करने वाली है। जिसके तहस नासा एस्टेरॉयड को जानबूझकर टक्कर मारकर नष्ट करने की तैयारी कर रहा है। नासा का स्पेसक्राफ्ट 26 दिसंबर को करीब 7.14 बजे इस मिशन को लॉन्च करने वाला है। भारतीय समय के अनुसार यह 27 सितंबर की सुबह 4.44 बजे लॉन्च होगा। डार्ट मिशन को इसलिए लॉन्च किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अगर भविष्य में कोई एस्टेरॉयड हमारे पृथ्वी ग्रह की ओर बढ़ता है तो क्या हम उसे इस तकनीक से नष्ट कर सकेंगे या उसका मार्ग बदल सकेंगे। 



    क्या है क्षुद्रग्रह



    आज से करीब 4.6 अरब साल पहले जब सौर मंडल का गठन हो रहा था, उस समय कुछ चट्टान और अवशेष अंतरिक्ष में इधर-उधर बिखर गए थे। ये अवशेष ठीक उसी प्रकार बिखर गए थे, जैसे मकान बनाते समय छर्री, रेत और सीमेंट का कुछ हिस्सा बचा रह जाता है। जो बाद में जमकर पत्थर का रूप धारण कर लेता और घर के आसपास इधर-उधर बिखर जाता है। अंतरिक्ष में तैरने वाले क्षुद्रग्रह भी सौर मंडल के बचे हुए ऐसे ही अवशेष हैं।



    पृथ्वी से कितनी है दूरी



    रिपोर्ट के अनुसार, आम तौर पर क्षुद्रग्रहों को सौर मंडल में पृथ्वी के सबसे निकटतम की वस्तुओं के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। यदि पृथ्वी से उनकी दूरी के बारे में बात की जाए, तो वह पृथ्वी से सूर्य की दूरी से करीब 1.3 गुना से कम है।


    आरएक्स3 क्षुद्रग्रह खगोलीय घटना what is an asteroid rx3 asteroid astronomical phenomenon celestial event Big Alert for Eearth एस्टेरॉयड क्या है