2020 में विधायक बनीं आतिशी, अब बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानें उनके बारे में रोचक बातें...

आतिशी ने राजनीति में कदम रखने से पहले शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। 2013 में वह आम आदमी पार्टी ( AAP ) से जुड़ीं और तब से पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक बन गईं।

Advertisment
author-image
Dolly patil
एडिट
New Update
दिल्ली को मिली  नई सीएम !
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

आम आदमी पार्टी ( AAP ) के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार यानी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ अब नए सीएम के नाम की भी घोषणा हो गई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की संयोजक आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होगी। आइए अब जानते हैं कि आखिर आतिशी कौन हैं। 

कौन है आतिशी 

आतिशी का जन्म दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर हुआ था, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से की है। आतिशी ने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास में ग्रेजुएशन और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में शेवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर की डिग्री हासिल की है। ​कुछ साल बाद, उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की। 

AAP से जुड़ाव और राजनीतिक करियर

आतिशी ने राजनीति में कदम रखने से पहले शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। 2013 में वह आम आदमी पार्टी ( AAP ) से जुड़ीं और तब से पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक बन गईं। उन्हें दिल्ली के शिक्षा सुधारों में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ काम कर चुकी हैं और शिक्षा नीति में अहम भूमिका निभाई है। 2020 में, आतिशी ने दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। इसके बाद, उन्हें दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

विवाद और चर्चाएं

राजनीति में उनके उत्थान के साथ ही उनका नाम कई विवादों से भी जुड़ा। 2019 के लोकसभा चुनावों में, वह पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ीं, लेकिन वह चुनाव हार गईं। इसके बावजूद, उनकी राजनीति में सक्रिय भूमिका बनी रही।

कितनी है आतिशी की नेट वर्थ

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी की नेट वर्थ की बात करें तो वह कुल 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की मालकिन हैं। साल 2020 में दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, आतिशी पर किसी तरह की कोई देनदारी नहीं है। 

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

CM Atishi सीएम आतिशी दिल्ली सीएम