2020 में विधायक बनीं आतिशी, अब बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानें उनके बारे में रोचक बातें...

Dolly patil | Sept 17, 2024, 12:28 IST
Share
दिल्ली को मिली  नई सीएम !
दिल्ली को मिली नई सीएम !

आतिशी ने राजनीति में कदम रखने से पहले शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। 2013 में वह आम आदमी पार्टी ( AAP ) से जुड़ीं और तब से पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक बन गईं।

आम आदमी पार्टी ( AAP ) के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार यानी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ अब नए सीएम के नाम की भी घोषणा हो गई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की संयोजक आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होगी।आइए अब जानते हैं कि आखिर आतिशी कौन हैं।

कौन है आतिशी

आतिशी का जन्म दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर हुआ था, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से की है। आतिशी ने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास में ग्रेजुएशन और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में शेवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर की डिग्री हासिल की है। कुछ साल बाद, उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।

AAP से जुड़ाव और राजनीतिक करियर

आतिशी ने राजनीति में कदम रखने से पहले शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। 2013 में वह आम आदमी पार्टी ( AAP ) से जुड़ीं और तब से पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक बन गईं। उन्हें दिल्ली के शिक्षा सुधारों में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ काम कर चुकी हैं और शिक्षा नीति में अहम भूमिका निभाई है। 2020 में, आतिशी ने दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। इसके बाद, उन्हें दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

विवाद और चर्चाएं

राजनीति में उनके उत्थान के साथ ही उनका नाम कई विवादों से भी जुड़ा। 2019 के लोकसभा चुनावों में, वह पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ीं, लेकिन वह चुनाव हार गईं। इसके बावजूद, उनकी राजनीति में सक्रिय भूमिका बनी रही।

कितनी है आतिशी की नेट वर्थ

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी की नेट वर्थ की बात करें तो वह कुल 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की मालकिन हैं। साल 2020 में दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, आतिशी पर किसी तरह की कोई देनदारी नहीं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दिल्ली सीएम
  • सीएम आतिशी
  • CM Atishi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि