सिक्किम में बड़ा हादसा, एवलांच में 7 टूरिस्ट की मौत, BRO ने 23 पर्यटकों का किया रेस्क्यू, इनमें से 11 गंभीर घायल

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
सिक्किम में बड़ा हादसा, एवलांच में 7 टूरिस्ट की मौत, BRO ने 23 पर्यटकों का किया रेस्क्यू, इनमें से 11 गंभीर घायल

GANGTOK. सिक्किम के मशहूर टूरिस्ट प्लेस गंगटोक में 4 अप्रैल, मंगलवार को एवलांच आया। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 150 लोगों के बर्फ में फंसे होने की खबर है। मरने वालों में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने 23 पर्यटकों को बर्फ से निकाला गया है, इनमें 11 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गंगटोक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया है। 




— ANI (@ANI) April 4, 2023



प्रतिबंधित जगह से आगे चले गए थे पर्यटक 



अफसरों ने बताया कि सैलानी प्रतिबंधित जगह से 2 मील तक आगे चले गए थे। जहां पर हादसा हुआ, वहां जाने के लिए पास जारी होते हैं। जहां से पास जारी होता है, वहां से 13 मील तक आगे जाने की परमिशन रहती है। लेकिन पर्यटक बगैर नियमों की परवाह किए 15 मील तक चले गए। 



ये खबर भी पढ़ें...






पिछले साल तिब्बत, कश्मीर, अरुणाचल में आए थे एवलांच 




  • जनवरी 2022 में तिब्बत में एवलांच की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा तिब्बत के दक्षिण-पश्चिमी इलाके न्यिंगची शहर में डोक्सोंग ला सुरंग के पास हुआ था।


  • नवंबर 2022 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा माछिल इलाके में 3 जवान हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए थे। जब हादसा हुआ तब 56 राष्ट्रीय रायफल्स के ये पांचों जवान रुटीन गश्त कर रहे थे।

  • फरवरी 2022 में अरुणाचल प्रदेश में एवलॉन्च के बाद लापता हुए सेना के 7 जवानों के शव बरामद हुए। सेना के मुताबिक, वे पिछले दो दिन से बर्फ में फंसे थे। 



  • क्या होता है हिमस्खलन ?



    बर्फ या पत्थर के पहाड़ की ढलान से तेजी से नीचे गिरने को हिमस्खलन या एवलांच कहते हैं। हिमस्खलन के दौरान, बर्फ, चट्टान, मिट्टी और अन्य चीजें किसी पहाड़ से नीचे की ओर तेजी से फिसलती हैं।  


    Big accident in Sikkim 6 tourists killed more than 150 people trapped in avalanche accident in Nathu La Pass Gangtok सिक्किम में बड़ा हदसा 6 टूरिस्ट की मौत एवलांच में फंसे 150 से ज्यादा लोग नाथू ला दर्रा गंगटोक में हादसा