बाबा रामदेव ने फिर साधा एलोपैथी दवाइयों पर निशाना, कहा ये करोड़ों लोगों की मौत की वजह है

Dolly patil | Aug 17, 2024, 13:23 IST
Share
dfv
dfv

बाबा रामदेव ने एलोपैथी दवाइयों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा चिकित्सा की स्वाधीनता का बहुत बड़ा सपना बाकी है, क्योंकि एलोपैथी की जहरीली दवाइयां खा-खाकर हर साल करोड़ों लोगों की मौत हो रही है।

  • बाबा रामदेव ने किया चिकित्सा स्वाधीनता आंदोलन का ऐलान, कहा एलोपैथी दवाइयों से हो रही मौतें
योगगुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर से एलोपैथी दवाइयों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। दरअसल रामदेव बाबा (Ramdev Baba) ने इस दवाइयों को करोड़ों लोगों की मौत की वजह बताया है।

इसी के साथ उन्होंने कहा है कि दुनिया भर में हर साल एलोपैथी दवाइयों ( allopathy medicines) को खाने की वजह से करोड़ों लोगों की मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी जंग इनके ख़िलाफ़ है। पतंजलि योगपीठ आने वाले समय में चिकित्सा की स्वाधीनता के आंदोलन को और मुखरता से तेज करेगा।

एलोपैथी दवाइयों पर साधा निशाना

इसी के साथ बाबा रामदेव ने एलोपैथी दवाइयों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा चिकित्सा की स्वाधीनता का बहुत बड़ा सपना बाकी है, क्योंकि एलोपैथी की जहरीली दवाइयां खा-खाकर हर साल करोड़ों लोगों की मौत हो रही है।

इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि हमने दुनिया का इतिहास पढ़ा है कि ब्रिटिशों ने अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए दस करोड़ से ज़्यादा लोगों का कत्ल किया था। ऐसे ही इस्लाम के नाम पर भी करोड़ों लोगों का कत्ल हुआ है। लेनिन, मार्क्स की क्रांतियों (Revolutions of Lenin, Marx) के नाम पर भी कत्ल हुआ है।

स्वाधीनता आंदोलन

योग गुरु ने कहा कि दुनियाभर में विश्व युद्धों और अलग-अलग त्रासदियों में लोग मारे गए हैं, लेकिन इसी तरह हर साल करोड़ों निर्दोष लोग भी ये जहरीली सिंथेटिक दवाई खाकर मर रहे हैं।

रामदेव बाबा ने कहा कि इसलिए उनके लिए चिकित्सा की स्वाधीनता आंदोलन (medical freedom movement )है। पतंजलि वेलनेस भी योग क्रम निरामयम के लिए काम कर रहा है। हम पतंजलि के चिकित्सा की स्वाधीनता के आंदोलन को और मुखर करेंगे।

बाबा रामदेव ने पहले भी दिए हैं ऐसे बयान

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब बाबा रामदेव ने एलोपैथी की दवाइयों को लेकर इस तरह के आरोप लगाए हैं। बाबा अक्सर एलोपैथी की दवाइयां के खिलाफ बोलते आ रहे हैं।

जिसके कारण कई बार बयानों की वजह से वो कानूनी पचड़े में भी फंसे जाते हैं। हालांकि वो इसके बाद भी लगातार अपने बयान पर कायम दिखते हैं। इतना ही नहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से भी उन पर केस किया जा चुका है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रामदेव बाबा
  • Ramdev Baba
  • एलोपैथी दवाइयों को लेकर मोर्चा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा