रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के खिलाफ फिर मोर्चा खोलेंगे बजरंग पूनिया, अध्यक्ष पर लगे थे यौन उत्पीड़न के आरोप

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के खिलाफ फिर मोर्चा खोलेंगे बजरंग पूनिया, अध्यक्ष पर लगे थे यौन उत्पीड़न के आरोप

NEW DELHI. पिछले दिनों रेसलर बजरंग पूनिया सहित अन्य पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप थे। प्रदर्शन के दौरान खिलाड़ी जंतर मंतर में एकत्रित हुए थे। अब एक बार फिर खिलाड़ियों ने बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पूनिया के अनुसार वे इस मामले में कोर्ट भी जाएंगे।



बृजभूषण सिंह ने अपशब्दों का किया था प्रयोग 



पहलवानों का आरोप था कि रेसलर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपशब्दों का प्रयोग किया था और खिलाड़ियों को गाली भी दी गई थी। पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, हम यहां खेलने आए हैं. वो विशेष रूप से खिलाड़ी और राज्य को टारगेट कर रहे हैं। 



ये खबर भी पढ़ें... 






विनेश फोगाट ने भी लगाए गए थे आरोप



विनेश फोगाट का कहना था कि घायल होने पर कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। नेशनल ना खेलने की बात करते हैं। विनेश ने रोते हुए कहा कि अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का बोला था। फेडरेशन ने मुझे मेंटली टॉर्चर किया। मैं इसके बाद सुसाइड करने की सोच रही थी। 



हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है: पूनिया 



बजरंग पूनिया ने कहा था कि महासंघ द्वारा हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। फेडरेशन द्वारा एक दिन पहले ही नियम बना लिए जाते हैं। सारी भूमिका प्रेसिडेंट निभा रहे हैं। प्रेसिडेंट हमसे गाली-गलौज करते हैं। प्लेयर्स को थप्पड़ मार दिया था। 



बृजभूषण सिंह ने भी दी थी सफाई



कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने खिलाड़ियों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने किसी खिलाड़ी का उत्पीड़न नहीं किया है। यौन शोषण के आरोप पर उन्होंने पूछा था- मैंने किसका किया? खिलाड़ियों के शोषण के आरोप गलत हैं, जिसका आरोप है, उसे सामने आना चाहिए। कुछ पहलवान ट्रायल देना नहीं चाहते थे। अगर कुछ दिक्कत थी तो 10 साल से क्या कर रहे थे। ओलंपिक के लिए हमने नियम बनाए हैं। 


Brij Bhushan Singh Bajrang Punia बृजभूषण सिंह यौन उत्पीड़न के आरोप रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष Allegations of Sexual Harassment President of Wrestling Federation of India बजरंग पूनिया