जमात ने की राष्ट्रगान बदलने की मांग, बोले- इंडिया ने थोपा है राष्ट्रगान; जानें बांग्लादेश सरकार ने क्या कहा...

Amresh Kushwaha | Sept 09, 2024, 09:08 IST
Share
बांग्लादेश राष्ट्रगान विवाद
बांग्लादेश राष्ट्रगान विवाद

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' को बदलने की मांग हो रही है। कुछ लोगों का मानना है कि यह गीत बांग्लादेश की स्वतंत्रता के विरुद्ध है।

Bangladesh National Anthem Controversy : बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का पतन होने के बाद अब राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' को बदलने की मांग हो रही है। कुछ लोगों का मानना है कि यह गीत बांग्लादेश की स्वतंत्रता के विरुद्ध है और इसकी उत्पत्ति बंगाल के विभाजन और दो बंगालों के एकीकरण के समय से हुई है। वहीं बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ( जमात-ए-इस्लामी एक इस्लामिक राजनीतिक पार्टी ) के पूर्व अमीर गुलाम आजम के बेटे ने देश के राष्ट्रगान और संविधान को बदलने की मांग की है। जानें बांग्लादेश के धार्मिक मामलों के सलाहकार ने इसके जवाब में क्या कहा...

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

भारत द्वारा थोपा गया राष्ट्रगान

अमीर गुलाम आजम के बेटे अमान आजमी ने हाल ही में देश के राष्ट्रगान की समीक्षा की मांग की है। उन्होंने तर्क दिया कि वर्तमान राष्ट्रगान बांग्लादेश की स्वतंत्रता के विपरीत है। यह बंगाल के विभाजन और पुनर्मिलन के समय को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रगान को 1971 में भारत द्वारा थोपा गया था और सरकार को एक नए राष्ट्रगान का चयन करने के लिए एक नया आयोग बनाना चाहिए।

बता दें कि बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' और भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' यह दोनों राष्ट्रगान प्रसिद्ध बंगाली रचनाकार रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था।

राष्ट्रगान में नहीं करेंगे कोई बदलाव

बांग्लादेश के धार्मिक मामलों के सलाहकार एएफएम खालिद हुसैन ने कहा कि अंतरिम सरकार देश के राष्ट्रगान में कोई बदलाव नहीं करेगी। उन्होंने यह बयान अमान आजमी के उस बयान के जवाब में दिया, जिसमें राष्ट्रगान को बदलने की मांग की गई थी। सलाहकार ने कहा कि सरकार विवाद पैदा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाएगी।

भारत से मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है बांग्लादेश

हुसैन ने कहा कि ने कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ मित्रतापूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की क्रिकेट टीम पर भारत में हुए हमलों के बारे में सुना है, लेकिन इस मामले में कार्रवाई करने का फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ( बीसीबी पर छोड़ दिया गया है।

इसके साथ ही हुसैन ने धार्मिक स्थलों पर हमलों की निंदा की और कहा कि ऐसे हमलावर मानवता के दुश्मन हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों की सुरक्षा के लिए स्थानीय नागरिकों और मदरसे के छात्रों को एक साथ काम करना चाहिए ताकि किसी भी हमले या तोड़फोड़ को रोका जा सके।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Sheikh Hasina
  • शेख हसीना
  • बांग्लादेश राष्ट्रगान विवाद
  • Bangladesh National Anthem Controversy
  • आमार सोनार बांग्ला
  • Amar Sonar Bangla
  • राष्ट्रगान बदलाव
  • National Anthem Change
  • बांग्लादेश सरकार
  • Bangladesh Government
  • धार्मिक मामलों के सलाहकार
  • Religious Affairs Advisor
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा