बिजली का बकाया बिल जमा करो बांग्लादेश, नहीं तो काट दी जाएगी सप्लाई
Sandeep Kumar | Nov 05, 2024, 17:19 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-05T161009.501
गौतम अडानी समूह की कंपनी बांग्लादेश में बिजली सप्लाई करती है। जबसे बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ है, तब से वहां से उसे पेमेंट में दिक्कत हो रही है। हालांकि, अडानी पावर ने बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति आधी कर दी है..
पहले ही बदहाल अर्थव्यवस्था से जूझ रहा बांग्लादेश अब एक और नई मुसीबत में पड़ सकता है। बांग्लादेश पर अडानी पावर का बकाया बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेश को सबसे ज्यादा बिजली अडानी पावर (Electricity Adani Power ) से ही मिलती है। बांग्लादेश को अडानी पावर झारखंड लिमिटेड (APJL) से बिजली मिलती है। ये बिजली गोड्डा के प्लांट से दी जाती है। APJL बांग्लादेश को उसकी जरूरत की 30% बिजली देता है। बांग्लादेश की सरकारी कंपनी बांग्लादेश पावर डेवपलमेंट बोर्ड (BPDB) पर APJL का 85 करोड़ डॉलर (करीब 7,200 करोड़ रुपए ) का बकाया है। ऐसी खबरें हैं कि अडानी ग्रुप (Adani Group ) ने बकाया चुकाने के लिए 7 नवंबर तक का समय दिया है। अगर 7 तारीख तक बकाया नहीं दिया गया तो अडानी पावर बांग्लादेश (Adani Power Bangladesh ) की सप्लाई रोक सकता है।
बिजली सप्लाई के लिए अडानी पावर और बांग्लादेश सरकार के बीच नवंबर 2017 में डील हुई थी। 10 अप्रैल 2023 से APJL ने बांग्लादेश को बिजली देना शुरू किया। इस समझौते के तहत, अडानी पावर अगले 25 साल तक बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई करेगा। अडानी पावर के गोड्डा प्लांट से हर दिन 1,496 मेगावॉट बिजली की सप्लाई होती है। आपको बताते चले कि अडानी पावर बांग्लादेश को 10 से 12 टका प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली देती है।
बांग्लादेश लंबे वक्त से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम होता जा रहा है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि जून में बांग्लादेश के विदेशी मुद्रा भंडार में 25,823 मिलियन डॉलर से ज्यादा था। जबकि, सितंबर तक ये कम होकर 24 हजार 863 मिलियन डॉलर पर आ गया है। जानकारों का मानना है कि बांग्लादेश की आर्थिक हालात अभी ऐसी नहीं है कि वो अडानी पावर को बड़ी रकम चुका सके। बांग्लादेश सरकार अभी बड़ी रकम चुकाने का जोखिम भी नहीं उठा सकती।
फिलहाल माना जा रहा है कि अडानी पावर ने 7 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर तब तक बात नहीं बनती है तो अडानी पावर बांग्लादेश को देने वाली बिजली रोक सकता है। अगर ऐसा होता है तो उसकी अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। कोयला नहीं मिल पाने के कारण बांग्लादेश के रामपाल और बांसखाली प्लांट में पहले बिजली के प्रोडक्शन में बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में अडानी पावर भी अगर बिजली रोकता है तो वहां ब्लैकआउट जैसी स्थिति बन सकती है।
अडानी 'पावर' और बांग्लादेश
क्यों नहीं चुका पा रहा पैसा?
अब आगे क्या?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta