बांग्लादेश के पत्रकार का दावा, राहुल गांधी ने आंदोलन के लिए दिया था ग्रीन सिग्नल
Sandeep Kumar | Aug 10, 2024, 22:45 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-10T221841.902
भारत में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान बांग्लादेश की कट्टरपंथी नेता खालिदा जिया के भगोड़े बेटे तारिक रहमान से मुलाकात की थी। ये हम नहीं कहते है कि बल्कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने आरोप लगाया है...
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ( Tuhin Sinha ) ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेताप्रति पक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछे हैं। तुहिन सिन्हा ने कहा है कि बांग्लादेश के एक वरिष्ठ पत्रकार ने हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए है । उन्होंने कहा है कि लंदन में खालिदा जिया (Khaleda Zia ) के बेटे के साथ राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में राहुल गांधी ने बांग्लादेश में चल रहे आंदोलन को ग्रीन सिग्नल दिया था। तुहिन सिन्हा ने कहा है कि खालिदा जिया के जेल में रहने के दौरान तारिक रहमान को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं पत्रकार के इस दावे में बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी के IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा यह एक गंभीर मामला है।
तुहिन सिन्हा के मुताबिक बांग्लादेशी समाचार पत्र ब्लिट्ज के संपादक सलाहुद्दीन शोएब चौधरी ( Salahuddin Shoaib Chaudhary ) ने एक टीवी डिबेट शो में कहा था कि लंदन में हुई यह गोपनीय बैठक बांग्लादेश में शेख हसीना (Sheikh Hasina ) की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए थी। अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी। सलाहुद्दीन शोएब चौधरी ( Salahuddin Shoaib Chaudhary ) ने दावा किया कि BNP के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान (Tariq Rehman ) के साथ हुई उस बैठक में राहुल गांधी ने इस बात के लिए अपनी सहमति दी, जो आज बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है।
तुहिन सिन्हा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि इस साल31 मार्च को राहुल गांधी ने कहा था कि यदि बीजेपी सत्ता में आई तो देश में आग लग जाएगी।
बीजेपी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ( Tuhin Sinha ) ने कहा कि जो नए खुलासे सामने आए है उसके बाद राहुल गांधी को एक बार फिर से अपने बयान को स्पष्ट करना होगा, आखिर उन्होंने उनके इस बयान का मतलब क्या था। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का इससे बड़ा अर्बन नक्सल मानसिकता और कुछ नहीं हो सकता है। वहीं बीजेपी नेता सरदार आरपी सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राहुल गांधी को लंदन में बीएनपी के तारिक रहमान के साथ अपनी बैठक के बारे में स्पष्ट करना चाहिए।
A few weeks ago, Rahul Gandhi visited London and he had a secret meeting with Tariq Rahman - the acting Chairperson of Bangladesh Nationalist Party: Salah Uddin Shoaib Choudhury (@salah_shoaib) Editor, Blitz
This is serious. Balak Buddhi must clarify on this visit and who he met. pic.twitter.com/kk6TFoKsBh
— Amit Malviya (@amitmalviya) August 10, 2024
लंदन में हुई थी गुप्त बैठक
तुहिन सिन्हा ने आगे कहा कि गुरुवार, 8 अगस्त को राहुल गांधी एक प्रतिनिधिमंडल से मिले थे, जिसमें अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज (economist jean dredge ) शामिल थे और यही ज्यां द्रेज (jean dredge ) अगले ही दिन 9 यहां उनके साथ बांग्लादेश में सिविल वॉर की हमेशा से वकालत करने वाले नदीम खान भी मौजूद थे।
राहुल गांधी की चुप्पी पर सिन्हा ने उठाए सवाल
कांग्रेस पार्टी की अर्बन नक्सल मानसिकता
.@RahulGandhi should clarify about his meeting with Tariq Rahmanof BNP, in London & did he
ordered to go ahead with the coup & massacre of Hindus in Bangladesh.
This information is shared by Salauddin Choudhary ,who is an Editor of Blitz - sitting in Bangladesh. https://t.co/2zHjUpMKBz
— RP Singh National Spokesperson BJP (@rpsinghkhalsa) August 9, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA