OMG! बेरोजगारों के खातों में पहुंच गए 125 करोड़, बैंक ने झाड़ा पल्ला
Sourabh Bhatnagar | Nov 08, 2024, 14:15 IST
12 युवकों के बैंक खाते में अचानक 125 करोड़ रुपये आ गए
महाराष्ट्र के नासिक के मालेगांव में 12 बेरोजगार युवाओं के खाते में अचानक 125 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने का मामला सामने आया है। बैंक का दावा है कि यह पैसे उनकी प्रणाली की गलती से नहीं आए हैं।
12 बेरोजगार युवाओं के बैंक खाते में अचानक 125 करोड़ रुपए जमा हो गए। यह खबर तब फैलनी शुरू हुई, जब इन युवकों को अपने मोबाइल पर बैंक का मैसेज ( Message) मिला, जिसमें इस भारी रकम का उल्लेख था। मैसेज पढ़ते ही वे घबरा गए और तुरंत बैंक पहुंचे, जहां बैंक कर्मचारियों ने भी यह पुष्टि की कि यह धनराशि उनके खाते में किसी के द्वारा ट्रांसफर की गई है। बैंक कर्मी भी अचंभित थे, क्योंकि इन खाताधारकों के खाते में इससे पहले कभी भी लाखों का ट्रांजेक्शन (Transaction) नहीं हुआ था, करोड़ों की तो बहुत दूर की बात थी। मामला महाराष्ट्र के नासिक (मालेगांव ) का है।
पुलिस ने तुरंत इस मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इन सभी युवाओं का बैंक खाता नासिक मर्चेंट बैंक (Nashik Merchant Bank) की मालेगांव शाखा में है। इन खातों में कभी भी हजार रुपए से अधिक का लेनदेन नहीं हुआ था, लेकिन अचानक से इतनी बड़ी रकम उनके खातों में आ जाने से सभी हैरान हैं। पुलिस और बैंक दोनों ही यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह रकम आखिरकार किसने और क्यों ट्रांसफर की। चुनावी माहौल के बीच आई इस घटना ने लोगों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लेनदेन फर्जी कंपनियों (shell companies) के माध्यम से किया गया हो सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि बैंक की प्रणाली में कोई गलती हुई होगी, जबकि बैंक प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह उनके सिस्टम की गलती नहीं है और पैसे का ट्रांसफर जानबूझकर किया गया प्रतीत होता है।
मालेगांव में इस घटना के कारण सनसनी फैल गई है। जांच से खुलासा हुआ है कि पिछले 15-20 दिनों में इन 12 खातों में 100 से 500 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। माना जा रहा है कि शेल कंपनियों ने इन युवाओं के नाम पर फर्जी लेनदेन (fake transaction) कर करोड़ों की राशि उनके खातों में जमा की है। कुछ समय पहले सिराज अहमद नामक व्यक्ति ने इन युवाओं को मालेगांव बाजार समिति में नौकरी दिलाने का लालच देकर उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और हस्ताक्षर ले लिए थे। अब पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है, ताकि असल वजह का पता लगाया जा सके।
पुलिस जांच में मामला स्पष्ट नहीं
किसने किया इतनी बड़ी रकम का ट्रांसफर?
शेल कंपनियों का संदेह और करोड़ों का लेनदेन
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जैसलमेर में सेना के आधुनिकीकरण पर मंथन, 2029 तक 3 लाख करोड़ का रक्षा उत्पादन लक्ष्य
By Ashish Bhardwaj
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, कल CBI कोर्ट में होगी पेशी; 6000 करोड़ के सट्टेबाजी नेटवर्क की खुलेगी परतें
By VINAY VERMA
अध्यक्ष की कुर्सी खाली, 608 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की नई तारीख का इंतजार
By Umeshwari Baghel
मध्य प्रदेश के आईपीएस अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा, 4 दिन पहले सागर SP पद से हटाए गए थे
By Amresh Kushwaha
अब 2 महीने के भीतर करना होगा जमानत याचिकाओं का निपटारा, हाईकोर्ट का नया नोटिफिकेशन जारी
By Harrison Masih
शादी का वादा पूरा नहीं करना हर मामले में दुष्कर्म नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, आरोपी की रिहाई बरकरार
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: कांग्रेस के 6 सांसद, 15 विधायक और 9 पूर्व मंत्रियों की साख दांव पर
By Jyoti Mahender Bhardwaj