UP के बरेली में प्यार के लिए धर्मांतरण कर चांदनी बनी शालिनी, लव मैरिज के बाद मिली प्रताड़ना, पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
UP के बरेली में प्यार के लिए धर्मांतरण कर चांदनी बनी शालिनी, लव मैरिज के बाद मिली प्रताड़ना, पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

BAREILLY. उत्तर प्रदेश के बरेली में प्यार के लिए एक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक से लव मैरिज कर धर्मांतरण कर लिया। लेकिन अब उसे ससुराल में प्रताड़ित किया गया है। इतना ही नहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट की और हत्या करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। साथ ही जान से मारने की कोशिश भी कर चुके हैं। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़िता ने SSP दफ्तर में शिकायत तक ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाकर जान का खतरा बताया है। 



ससुराल पक्ष के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग



पूरा मामला बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नगर कॉलोनी का है। यहां की रहने वाली शालिनी उर्फ चांदनी ने SSP ऑफिस में शिकायत पत्र देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उसने ढाई साल पहले एजाज नगर गौंटिया थाना बारादरी निवासी मुन्ना से लव मैरिज की थी। मुन्ना दूसरे समुदाय से है। लव मैरिज के बाद उसने अपना धर्म परिवर्तन भी किया। उसने शालिनी से बदलकर अपना नाम चांदनी कर लिया है।  



ये खबर भी पढ़े... 



केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह कल लॉन्च करेंगे ‘सहारा रिफंड पोर्टल’, सहारा इंडिया में फंसे लोगों के मिलेंगे पैसे



दहेज नहीं मिलने से नाराज थे ससुराल के लोग



पीड़ित महिला का आरोप लगाया कि लव मैरिज के बाद दहेज नहीं मिलने से उसके ससुराल के लोग नाराज थे। वह उस पर मायके से बाइक लाने के लिए दबाव बना रहे थे। दहेज की बात को लेकर उससे रोज मारपीट करते थे। जब उसकी मां का एक्सीडेंट हुआ तो फोन पर बात नहीं करने दी गई और मिलने भी नहीं दिया। इन लोगों ने 14 जुलाई को उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। वह किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंच गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच में शुरू कर दी है।


बरेली न्यूज SSP से लगाई न्याय की गुहार ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने के आरोप बरेली में धर्मांतरण का मामला धर्म बदलकर चांदनी बनी शालिनी Bareilly News plea for justice from SSP allegations of demanding dowry on in-laws side case of conversion in Bareilly Shalini became Chandni by changing religion