दस साल तक डॉक्टर को वियाग्रा खिलाकर नर्स ने वसूले दो करोड़, फिर...
Jitendra Shrivastava | Jul 24, 2026, 17:03 IST
Photograph: (THESOOTR)
RAJSTHAN. एक निजी अस्पताल की महिला नर्स पर 65 वर्षीय डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगा है। डॉक्टर की शिकायत पर 22 जुलाई को मामला दर्ज हुआ।
समझें क्या है पूरा मामला...
- दस साल का रिश्ता, दो करोड़ की वसूली, फिर पहुंचा थाने तक मामला।
- वियाग्रा की गोली से मना करते ही खुल गया पूरा राज।
- नर्स के पास थी डॉक्टर की हर हरकत, सीसीटीवी से रखती थी नजर।
- अलग मोबाइल, अलग सिम, 24 घंटे ट्रेसिंग, चौंकाने वाली कहानी।
- अस्पताल की इज्जत बचाने में डॉक्टर ने गंवाए दो करोड़ रुपए।
इस दौरान करीब 2 करोड़ रुपए वसूले जाने का दावा किया गया है। डॉक्टर की शिकायत पर 22 जुलाई को मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।
बाड़मेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह मामला एक निजी अस्पताल से जुड़ा है, जहां एक महिला नर्स पर वरिष्ठ डॉक्टर को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम कई साल तक चलता रहा। आखिरकार एक विवाद के बाद डॉक्टर ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई।
कैसे बनी नजदीकियां
इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि महिला ने डॉक्टर के मोबाइल से निजी फोटो अपने फोन में ट्रांसफर कर लिए थे। यही फोटो आगे चलकर विवाद की जड़ बने।
ब्लैकमेल की शुरुआत
अस्पताल की साख और अपनी इज्जत बचाने के लिए डॉक्टर ने रकम देनी शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक अब तक करीब दो करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। इनमें से 35 लाख रुपए निजी और अस्पताल के खातों से ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि महिला ने डॉक्टर से खाली चेक और स्टांप पेपर पर भी हस्ताक्षर करवा लिए। इन्हें बैंक लॉकर में छिपाकर रखा गया था।
मोबाइल, सिम और सीसीटीवी से निगरानी
आरोप यह भी है कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों के पासवर्ड भी महिला के पास थे। इनसे वह हर गतिविधि पर लगातार नजर रखती थी। डॉक्टर ने इसे अपने साथ हुआ एक तरह का 'डिजिटल अरेस्ट' जैसा व्यवहार बताया है।
अहमदाबाद में भी नहीं छूटा पीछा
3 और 4 अप्रैल 2025 की रात महिला डॉक्टर के घर के बाहर आकर सो गई। वह अंदर आने की जिद करने लगी थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड बताई जा रही है।
शिकायत में यह भी दर्ज है कि महिला को हर महीने 12 हजार रुपए वेतन मिलता था। इसके अलावा वह लगातार बड़ी रकम जबरन वसूलती रही, ऐसा आरोप है।
आखिर पुलिस तक पहुंची बात
इसी घटना के बाद परेशान डॉक्टर ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। दस साल पुराने इस मामले में यह पहली बार था जब डॉक्टर ने खुलकर सामने आने का फैसला लिया।
पुलिस की कार्रवाई
महिला ने डॉक्टर को एक अलग मोबाइल और सिम दे रखी थी, जिससे लोकेशन ट्रेस की जाती थी। हाल ही में डॉक्टर से लिए गए 17 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। महिला को घर से डिटेन कर पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस केस में और खुलासे हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों के लिए यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रहा। अस्पताल के अन्य स्टाफ भी इस घटनाक्रम से हैरान हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतने लंबे समय तक यह मामला दबा कैसे रहा। जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या देश में खत्म हो रहा ग्रेजुएशन का क्रेज, AISHE ने खोली भारत के शिक्षा की पोल
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला, संतों ने चंपत राय को दी क्लीन चिट
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान
गंगवार बने देश के नए उच्च शिक्षा सचिव, क्यों खीरा सब्सिडी को लेकर रहे चर्चा में
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA