cricket news : ICC के नए चेयरमैन बन सकते हैं जय शाह, मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले का तीसरे कार्यकाल से इनकार
Vikram Jain | Aug 21, 2024, 19:39 IST
BCCI Secretary Jay Shah can become the new Chairman of ICC
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह आईसीसी के नए चेयरमैन बन सकते हैं। आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने खुद को तीसरे कार्यकाल की दौड़ से अलग कर लिया हैं।
NEW DELHI. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नए चेयरमैन बन सकते हैं। आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। अब तीसरे कार्यकाल को लेकर ग्रेग बार्कले ने खुद को अलग कर लिया हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने बताया कि उनका तीसरी बार इस चेयरमैन के पद के लिए चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। अब ग्रेग बार्कले 30 नवंबर को चेयरमैन के पद से इस्तीफा देंगे। 1 दिसंबर से आईसीसी को नया चेयरमैन मिलेगा। ऐसे में बीसीसीआई के सचिव जय शाह का नाम आईसीसी के नए चेयरमैन के लिए चर्चा में हैं।
क्रिकेट की वैश्विक संस्था में BCCI के सचिव जय शाह के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 27 अगस्त तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि जय शाह चेयरमैन पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे या नहीं। 27 अगस्त नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।
अब सवाल उठता है कि 35 साल के जय शाह ICC के नए चेयरमैन बने तो उनकी जगह बीसीसीआई के सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल सकता है। इस रेस में कई नाम शामिल हैं।
अनुराग ठाकुर: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर खेल मंत्री रह चुके हैं। अनुराग ठाकुर के पास क्रिकेट प्रशासन चलाने का अच्छा खासा अनुभव हैं। साथ ही ठाकुर बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ठाकुर के अनुभव को देखते हुए उन्हें सचिव बनाया जा सकता हैं।
जयेश जॉर्ज : केरल क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी जयेश जॉर्ज का नाम भी BCCI के सचिव के दावेदारों में शामिल है। जयेश BCCI में संयुक्त सचिव रह चुके हैं।
देवाजित साइकिया: BCCI के संयुक्त सचिव देवाजित साइकिया भी सचिव पद के दावेदारों में शामिल हैं। देवाजित साइकिया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मौजूदा कार्यप्रणाली को अच्छी तरह जानते हैं, साथ ही वे सचिव पद की जिम्मेदारियों को संभाल सकते हैं।
ग्रेग बार्कले ने कहा- चुनाव लड़ने का इरादा नहीं
क्रिकेट की वैश्विक संस्था में BCCI के सचिव जय शाह के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 27 अगस्त तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि जय शाह चेयरमैन पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे या नहीं। 27 अगस्त नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।
कौन बनेगा बीसीसीआई सचिव?
अनुराग ठाकुर: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर खेल मंत्री रह चुके हैं। अनुराग ठाकुर के पास क्रिकेट प्रशासन चलाने का अच्छा खासा अनुभव हैं। साथ ही ठाकुर बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ठाकुर के अनुभव को देखते हुए उन्हें सचिव बनाया जा सकता हैं।
जयेश जॉर्ज : केरल क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी जयेश जॉर्ज का नाम भी BCCI के सचिव के दावेदारों में शामिल है। जयेश BCCI में संयुक्त सचिव रह चुके हैं।
देवाजित साइकिया: BCCI के संयुक्त सचिव देवाजित साइकिया भी सचिव पद के दावेदारों में शामिल हैं। देवाजित साइकिया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मौजूदा कार्यप्रणाली को अच्छी तरह जानते हैं, साथ ही वे सचिव पद की जिम्मेदारियों को संभाल सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari