बिहार में सांसद से भिखारी ने मांगा मोबाइल, कहा- लालू यादव से करनी है बात! वीडियो वायरल
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 24, 2025, 17:29 IST
Beggar demands mobile from MP in BIhar
बिहार के जहानाबाद में एक भिखारी ने सांसद से 8 जार का मोबाइल मांगा ताकि वह लालू यादव से बात कर सके। भिखारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बिहार के जहानाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला और हास्यजनक मामला सामने आया है। एक स्थानीय भिखारी ने सांसद सुरेंद्र यादव से ऐसी मांग कर दी कि सभी हक्के-बक्के रह गए। आमतौर पर भिखारी पैसे या कपड़े मांगते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग था। जहानाबाद में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम के बाद सांसद सुरेंद्र यादव जब हॉस्पिटल मोड़ के पास अपनी गाड़ी में बैठे थे, तभी एक डंडा थामे भिखारी अमरजीत कुमार उनके पास आया। उसने न पैसे मांगे, न कपड़े बल्कि 8 हजार रुपये का स्मार्टफोन मांगा।
भिखारी ने कहा- साहब, हमको आर्थिक मदद नहीं, 8 हजार का मोबाइल खरीद दीजिए। लालू यादव से बात करनी है। यह सुनते ही सांसद के साथ मौजूद लोग हंसने लगे और खुद सांसद भी एक पल को असमंजस में पड़ गए।
भिखारी अमरजीत कुमार, जो जहानाबाद के निजामुद्दीनपुर मोहल्ला का रहने वाला है, का कहना था कि उसका सपना है लालू प्रसाद यादव से बात करना।हमारे कान लालू यादव की आवाज़ सुनना चाहते हैं। अगर मोबाइल मिल जाए तो जब चाहे बात कर लेंगे।अमरजीत ने ये भी कहा कि वह सांसद से भी संपर्क में रहना चाहता है, इसलिए मोबाइल उसकी ज़रूरत है। ये भी पढ़ें: BJP सांसद ने लिखा -कृपया स्थानांतरण के लिए संपर्क न करें, अब कही ये बात... सांसद सुरेंद्र यादव, जो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता हैं, ने पहले तो हंसी में बात टाल दी। लेकिन फिर मज़ाकिया लहजे में कहा-अगर अमरजीत हमें 3-4 मोबाइल नंबर दे दे, तो हम 8 हजार का मोबाइल खरीद देंगे। इसके बाद सांसद ने भिखारी को 200 रुपये भिक्षा में दिए और आगे बढ़ गए।
इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है। कई यूज़र्स ने इसे 'जनता की भावनाओं का प्रतीक' बताया, जबकि कुछ ने इसे नेताओं से जुड़ाव की अनूठी मिसाल कहा। जहानाबाद का यह मामला मजाकिया जरूर है लेकिन यह एक गहरे सामाजिक संकेत की ओर भी इशारा करता है-राजनीति और नेताओं से आम जनता, खासकर गरीब तबके, कितना जुड़ाव महसूस करती है। भिखारी अमरजीत की मांग असामान्य थी, लेकिन उसमें भावनाओं और एक नेता से जुड़ाव की झलक भी थी।ऐसे किस्से हमें यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि भले ही मांग अलग हो, पर जनता के दिल में नेताओं की कितनी अहमियत होती है।
क्या है पूरा मामला?
मोबाइल मांगने की वजह
भिखारी अमरजीत कुमार, जो जहानाबाद के निजामुद्दीनपुर मोहल्ला का रहने वाला है, का कहना था कि उसका सपना है लालू प्रसाद यादव से बात करना।हमारे कान लालू यादव की आवाज़ सुनना चाहते हैं। अगर मोबाइल मिल जाए तो जब चाहे बात कर लेंगे।अमरजीत ने ये भी कहा कि वह सांसद से भी संपर्क में रहना चाहता है, इसलिए मोबाइल उसकी ज़रूरत है। ये भी पढ़ें: BJP सांसद ने लिखा -कृपया स्थानांतरण के लिए संपर्क न करें, अब कही ये बात...
सांसद ने क्या कहा
सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari