आज रहेगा भारत बंद, 25 करोड़ कर्मचारियों की हड़ताल, जानें MP समेत किन राज्यों में क्या असर
देशभर के 25 करोड़ कर्मचारियों ने आज (बुधवार, 9 जुलाई 2025) भारत बंद बुलाया है। कर्मचारियों की देश व्यापी हड़ताल के चलते कई सेक्टरों पर इसका असर देखने को मिलेगा। बैंक, बीमा, पोस्टल विभाग, कोल माइनिंग, हाइवे, कंस्ट्रक्शन और राज्य परिवहन विभाग के कर्मचारी शामिल होंगे। आइए जानते हैं भारत बंद का मध्य प्रदेश समेत देशभर में आपकी रोजमर्रा की लाइफ पर क्या असर होगा।
एमपी समेत इन राज्यों में भारत बंद का असर
चुनावी राज्य होने के चलते बिहार में इस हड़ताल का खासा असर देखने को मिल सकता है। झारखंड के कई हिस्सों में भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे, जिससे वहां के सरकारी कामकाज पर असर पड़ेगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश में भी इस हड़ताल का असर दिख सकता है।
कौन से संगठन भारत बंद में शामिल?
बैंक और बीमा कंपनियां रहेंगी पूरी तरह बंद
9 जुलाई को बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। ग्राहक सेवाएं, नकद निकासी, चेक क्लियरेंस और डाक्यूमेंट प्रोसेसिंग जैसी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बीमा कंपनियों के दफ्तर भी बंद रहेंगे, जिससे क्लेम, पॉलिसी अपडेट और कस्टमर सपोर्ट कार्य ठप हो जाएंगे।
पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे
पोस्टल डिपार्टमेंट के कर्मचारी भी इस हड़ताल में भाग ले रहे हैं। इससे मनी ऑर्डर, स्पीड पोस्ट और अन्य सेवाएं बाधित होंगी। यदि कोई जरूरी डाक कार्य है, तो उसे 9 जुलाई से पहले निपटाना बेहतर रहेगा। डिजिटल सेवाएं पूर्ववत चालू रहेंगी।
यह भी पढ़ें...30 लाख दिव्यांगजनों से किया वादा भूली सरकार, दिव्यांग पेंशन में बिहार से भी पीछे MP
आज क्यों हो रहा भारत बंद
हड़ताल की सबसे बड़ी वजह है केंद्र सरकार की मजदूरों के खिलाफ नीतियां और बड़े कारोबारियों के पक्ष में किए जा रहे सुधार। यूनियनों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है।
इस हड़ताल के जरिए यूनियनें अपनी 17 मांगों को लेकर विरोध कर रही हैं। इनमें मजदूरों के अधिकार, तनख्वाह, पेंशन और सरकारी कंपनियों के निजीकरण का विरोध जैसे मुद्दे शामिल हैं।
बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम
बिहार में महागठबंधन ने भारत बंद का समर्थन करते हुए चक्का जाम की घोषणा की है। विभिन्न संगठन और राजनीतिक दल इस विरोध में सड़कों पर उतरेंगे।
सरकार का रुख
सरकार की ओर से फिलहाल इस हड़ताल पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इस बार यूनियनों की मांगों को लेकर सरकार और संगठनों के बीच टकराव की संभावना बढ़ गई है।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू, मगर दफ्तरों में काम बंद
जहां एक ओर दफ्तर बंद रहेंगे, वहीं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग पूर्ववत चालू रहेंगी। हालांकि, कस्टमर केयर, काउंटर सेवा और क्लेम प्रोसेसिंग पर असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें...अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों के नियमितकरण की तैयारी
भारत बंद के दौरान क्या खुला रहेगा?
जानकारी के अनुसार स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, बस सेवा, रेलवे, एयरपोर्ट, अस्पताल और बाजार जैसी जरूरी सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। साथ ही निजी कार्यालय, मॉल और दुकानें भी खुले रहेंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
एमपी में भारत बंद का असर | भारत बंद का असर | कर्मचारियों की हड़ताल | bharat bandh latest news | Bharat Bandh Updates