टोंक के देवली में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा, प्रदर्शन के दौरान हिंसक हुए लोग

Sanjay Dhiman | Jul 03, 2025, 17:12 IST
Share
beating policeman
Photograph: (the sootr)

टोंक के देवली में शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर महिलाओं ने हमला किया, जिससे मामला गर्मा गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।

टोंक जिले के देवली थाना क्षेत्र में बजरी से भरे एक ट्र्क्टर ने राजमहल गांव के एक युवक को कुचल दिया था। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख चक्काजाम करते हुए प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों के मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पीड़ित परिवार के लिए सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमला

मंगलवार सुबह, जब पुलिस अधिकारियों के साथ विधायक राजेंद्र गुर्जर ग्रामीणों को शांत करने पहुंचे, तो अचानक स्थिति बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों में से महिलाओं ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को घेर लिया और उसकी वर्दी और बाल खींचते हुए उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इस हमले के दौरान, कई पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। महिलाओं के आक्रोश ने प्रदर्शन को और बढ़ा दिया और पुलिस को अपनी जान बचाने के लिए मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा।

यह खबरे भी पढ़ें ...

कर्बला जमीन किराए पर ली, कमेटी ने भी मान लिया नगर निगम का स्वामित्व, महापौर का मास्टर स्ट्रोक

सहेली के चेहरे पर फेंका एसिड, युवती को तरक्की और खूबसूरती से हो रही थी जलन

बजरी से जुडे़ दो व्यक्तियों के बीच का विवाद

एसडीओपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि यह घटना क्षेत्र में होने वाले अवैध बजरी के विवाद से जुडा हुआ है। दो व्यक्तियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसमें यह घटना सामने आई है। परिवार वाले आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करने व आर्थिक सहायता की मांग कर रहे है। प्रशासन ने उन्हें सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

अधिकारियों ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

इस घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताने की अपील की। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा और अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पुलिस ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे हिंसा का सहारा न लें और मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें।

यह खबरे भी पढ़ें ...

इंडेक्स-अमलतास मेडिकल कॉलेज वाले सुरेश भदौरिया की CBI जांच, व्यापमं, आयुष्मान फ्रॉड और IT जांच सब हो चुकी

Indian Express Internship स्टूडेंटस को दे रहा बिजनेस स्ट्रेटेजी में करियर बनाने का शानदार मौका

अवैध उत्खन्न पर कार्रवाई की कर रहे है मांग

क्षेत्र में बजरी माफिया का अवैध परिवहन और इसके व्यवसाय को लेकर वर्चस्व की लडाई लंबे समय से चल रही है। इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है, लेकिन पुलिस और प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं देने के बाद लोगों का आक्रोश हिंसक हो गया। यदि प्रशासन समय पर कार्रवाई करती तो लोग इस प्रकार उग्र नहीं होते।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • राजस्थान
  • पुलिस
  • बजरी माफिया
  • प्रदर्शन
  • विधायक
  • हिंसा
  • एसडीओपी
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल

By Ramanand Tiwari

इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल
मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी

By Sanjay Gupta

इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल

By Atul Dwivedi

एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल
छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश
कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?

By The Sootr

कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?