असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, इस साल असम से हट जाएगा AFSPA, जानिए आखिर क्या है ये कानून

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, इस साल असम से हट जाएगा AFSPA,  जानिए आखिर क्या है ये कानून

Guwahati, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। सरमा ने कहा कि राज्य से आफ्सपा (AFSPA) साल 2023 के अंत तक पूरी तरह से हटा लिया जाएगा। उन्होंने ट्ववीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमने 2023 के अंत तक राज्य से आफ्सपा को पूरी तरह से हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने इसके साथ ही यह भी बताया कि पुलिसबल को ट्रेनिंग देने के लिए पूर्व सैन्यकर्मियों की सहायता ली जाएगी। आपको बता दें कि पूर्वोत्तर राज्यों में लंबे समय से जनता AFSPA को हटाने की लंबे समय से मांग चल रही है। पिछले साल दिसंबर में नागालैंड से AFSPA को हटाने की मांग तब तेज हो गई थी, जब सेना की गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद नागालैंड में जबरदस्त हिंसा हुई, और इसमें 8 लोग मारे गए थे।




— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 22, 2023



क्या है AFSPA?




  •  AFSPA को अशांत इलाकों में लागू किया जाता है। ऐसे इलाकों में सुरक्षाबलों के पास बिना वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने की ताकत होती है और कई मामलों में बल प्रयोग भी किया जा सकता है।


  • पूर्वोत्तर में सुरक्षाबलों की मदद करने के लिए 11 सितंबर 1958 को इस कानून को पास किया गया था। साल 1989 में जब जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद बढ़ा तो यहां भी 1990 में AFSPA लागू कर दिया गया। अब ये अशांत क्षेत्र कौन होंगे, ये भी केंद्र सरकार ही तय करती है। AFSPA केवल अशांत क्षेत्रों में ही लागू होता है।



  • ये भी पढ़ें...



    मणिपुर की राजधानी इंफाल में फिर हिंसा भड़की, मैतेई और कुकी समुदाय के बीच मारपीट, दोबारा लगा कर्फ्यू, सेना बुलाई गई



    AFSPA हटने से क्या फर्क आएगा?




    • केंद्र सरकार ने असम, नागालैंड और मणिपुर के जिन इलाकों से AFSPA को हटाया है, वो अब अशांत क्षेत्र नहीं रह जाएंगे। ये इलाके भी अब शांत क्षेत्र रहेंगे।


  • इस कानून के हटने से सुरक्षाबलों की शक्तियां सीमित हो जाएंगी। जिस तरह अभी सुरक्षाबल बिना वारंट किसी की भी गिरफ्तारी कर सकते हैं, शक के आधार पर उन पर गोली चला सकते हैं, AFSPA हटने के बाद ये सब नहीं हो सकेगा।


  • Army gets exemption AFSPA will be removed from Assam Assam CM Himanta Biswa Sarma असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा BJP Government असम राज्य सरकार असम से हटेगा आफ्सपा सेना को मिलती है छूट बीजेपी सरकार Assam State Government