चीन को बड़ा झटका! 2027 तक दुनियाभर में बिकने वाले आधे iPhone Made In India होंगे

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
चीन को बड़ा झटका! 2027 तक दुनियाभर में बिकने वाले आधे iPhone Made In India होंगे

NEW DELHI. भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा iPhone मेकर बनने की राह पर चल पड़ा है। दरअसल चीन दुनिया में iPhone का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चर्र है, लेकिन अब ये नंबर तेजी से बदल रहे हैं। खबरों की मानें तो 2027 तक दुनियाभर में बिकने वाले आधे iPhone Made In India होंगे। भारत में आईफोन का प्रोडक्शन तेजी से बढ़ रहा है। बीते कुछ समय से एपल चीन के बाजार पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है। कंपनी के इस कदम का फायदा वियतनाम और भारत को मिल रहा है।



भारत में तेजी से बढ़ रहा iPhone का प्रोडक्शन 



दरअसल कोरोना के कारण दुनिया का सबसे बड़ा iPhone असेंबली प्लांट इफेक्ट हुआ है। हर हफ्ते कंपनी को इसकी कीमत अरबों डॉलर में चुकानी पड़ रही थी। ऐपल चीन पर अपनी निर्भरता को धीरे-धीरे पिछले कई साल से कम कर रहा है। वहीं भारत खुद को ऐपल के दूसरे सबसे बड़े प्रोडक्शन सेंटर के तौर पर स्थापित कर चुका है। ऐपल ने सितंबर 2022 में iPhone 14 का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया है। 



ये खबर भी पढ़िए...






दुनिया के आधे iPhone भारत में बनेंगे



जानकारी के मुताबित कंपनी चीन और भारत दोनों ही जगहों पर आईफोन 14 का प्रोडक्शन एक साथ शुरू करना चाहती थी। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया था। लेकिन खबरें है कि iPhone 15 में हमें दोनों ही जगहों का प्रोडक्शन एक साथ शुरू होते देखने को मिल सकता है। भारत में फिलहाल सिर्फ 2.27 परसेंट ही ऐपल सप्लायर फैसिलिटी हैं। खबरों की मानें तो 2027 तक दुनिया का हर दूसरा फोन Made In India होगा। 


ऐपल चीन में कम कर रहा प्रोडक्शन 2027 तक आईफोन भारत में बनेंगे दुनिया के आधे आईफोन भारत में बनेंगे ऐपल कंपनी Apple reducing production in China iPhones will be made in India by 2027 half of the world iPhones will be made in India Apple Company