मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा फैसला, शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे को HC की मंजूरी, एडवोकेट कमिश्नर की होगी नियुक्ति

Vikram Jain | Dec 14, 2023, 24:00 IST
Share
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा फैसला, शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे को HC की मंजूरी, एडवोकेट कमिश्नर की होगी नियुक्ति
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा फैसला, शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे को HC की मंजूरी, एडवोकेट कमिश्नर की होगी नियुक्ति

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से लगी शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के सर्वे की अनुमति दे दी है।

PRAYAGRAJ. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से लगी शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के सर्वे की अनुमति दे दी है। परिसर का पूरा सर्वे अदालत की निगरानी में होगा। कोर्ट ने सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति पर भी सहमति जताई है। इतना ही नहीं सर्वे की मंजूरी के साथ ही कोर्ट ने फोटो और वीडियो बनाने के लिए कहा है। न्यायमूर्ति मयंक जैन की पीठ ने सर्वे को मंजूरी दी है। अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।

हाईकोर्ट में शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़े कई केस पेंडिंग हैं। इनमें दावा है कि शाही ईदगाह हिंदुओं का है और उन्हें वहां पूजा करने की अनुमति दी जाए। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि शाही ईदगाह मस्जिद, भगवान कृष्ण के जन्मस्थल पर बना है।

क्या है पूरा मामला

'भगवान श्रीकृष्ण विराजमान' और सात अन्य लोगों ने वकील हरि शंकर जैन, विष्णु शंकर जैन, प्रभाष पांडे और देवकी नंदन के माध्यम से यह याचिकाएं दायर की गई हैं। इसमें दावा किया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म स्थान मस्जिद के नीचे है। वहां कई संकेत हैं, जो बताते हैं कि मस्जिद एक हिंदू मंदिर था।

शेषनाग की छवि भी मौजूद

वहां 'शेषनाग' की छवि भी मौजूद है, जो हिंदू देवताओं में से एक हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जन्म वाली रात भगवान कृष्ण की रक्षा की थी। अदालत को बताया गया है कि मस्जिद के स्तंभों के निचले भाग पर हिंदू धार्मिक प्रतीक और नक्काशी है। आवेदक ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि कुछ निर्धारित समय अवधि के भीतर शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वेक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए विशिष्ट निर्देशों के साथ कमीशन की नियुक्ति की जा सकती है।

Tags:
  • Mathura Shri Krishna Janmabhoomi dispute
  • survey of Idgah mosque approved
  • Allahabad High Court
  • lawyer Vishnu Shankar Jain
  • Prayagraj News
  • मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद
  • ईदगाह मस्जिद के सर्वे को मंजूरी
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • वकील विष्णु शंकर जैन
  • प्रयागराज समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA