घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा, 8 महीने बाद बढ़े दाम, कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हुआ

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा, 8 महीने बाद बढ़े दाम, कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हुआ

NEW DELHI.  आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। 14.2  किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा हुआ है। जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए बढ़ें है। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर  2119.50 रुपए का मिलेगा। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपए में मिलेगा। बढ़ी हुई कीमत आज से लागू हो गई हैं। होली से पहले आम जनता को तगड़ा झटका लगा है। 



घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े



महीने के पहले दिन यानी 1 मार्च से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए है। अब दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया है। 8 महीने के बाद घरेलू सिलेंडर के रेट 50 रुपए महंगा हुआ है। बता दें इससे पहले 6 जुलाई 2022 के बाद से ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर थे। आठ महीने बाद इन दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। 



publive-image



ये खबर भी पढ़िए...






कहां कितने का मिलेगा घरेलू सिलेंडर? 




  • दिल्ली में घरेलू एलपीजी के दाम 1053 रुपए से बढ़कर 1103 रुपये हो गए हैं।


  • मुंबई में घरेलू एलपीजी के दाम 1052.50 रुपए से बढ़कर 1102.50 रुपए प्रति सिलेंडर पर हो गए हैं।

  • कोलकाता में घरेलू एलपीजी के दाम 1079 रुपए से बढ़कर 1129 रुपए हो गए हैं।

  • चेन्नई में घरेलू एलपीजी के दाम 1068.50 रुपए से बढ़कर 118.50 रुपए हो गए हैं।




  • कहां कितने का मिलेगा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर? 




    • दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी के दाम 1769 रुपए से बढ़कर 2119.50 रुपए हो गए हैं। 


  • मुंबई में कमर्शियल एलपीजी के दाम 1721 रुपए से बढ़कर 2071.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। 

  • कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी के दाम 1869 रुपए से बढ़कर 2219.50 रुपए हो गए हैं। 

  • चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी के दाम 1068.50 रुपए से बढ़कर 2267.50 रुपए हो गए हैं। 


  • कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े big increase in LPG cylinder prices shock of inflation to the public commercial cylinders also costlier domestic LPG cylinders costlier LPG cylinder prices increased LPG Price Hike एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ा इजाफा