युवाओं के लिए सबसे बड़ा मुद्दा पेपर लीक, लेकिन मोदी के तीसरे बजट में इसके लिए कुछ भी नहीं - राहुल गांधी

Amresh Kushwaha | Jul 29, 2024, 14:43 IST
Share
राहुल गांधी 9
राहुल गांधी 9

संसद के मानसून सत्र का आज नौंवा दिन है। राहुल गांधी ने लोकसभा में शिक्षा बजट से लेकर अग्निवीर तक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा।

संसद के मानसून सत्र का आज ( 29 जुलाई ) नौंवा दिन है। ऐसे में राहुल गांधी मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट पर लोकसभा में बोल रहे हैं। राहुल ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा। राहुल ने इस दौरान महाभारत, अभिमन्यु और चक्रव्यूह तक का जिक्र किया और बजट को लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ तक करार दे दिया।

पेपर लीक पर वित्तमंत्री कुछ नहीं बोलीं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि छोटे कारोबारी टैक्स टेरेरिज्म के शिकंजे में हैं। बजट का इंटर्नशिप प्रोग्राम मजाक है। हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार देने वाले पर चक्रव्यूह से हमला किया गया है। साथ ही राहुल गांधी ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक पर वित्तमंत्री ने कुछ भी नहीं कहा है।

अग्निवीरों के लिए एक रुपया भी नहीं

राहुल गांधी ने अग्निवीरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बजट में अग्निवीरों के लिए एक रुपया भी नहीं। उनकी पेंशन के लिए एक रुपए नहीं दिया। जवानों को अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसाया। राहुल गांधी के भाषण के दौरान सदन में हंगामा भी देखने को मिला है। राहुल ने कहा कि देश में कर आतंकवाद है, इसे रोकने के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया है।

खबर अपडेट हो रही है...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राहुल गांधी
  • संसद सत्र न्यूज
  • संसद सत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा