उसे गैर-मर्दों की आदत है... फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

The Sootr | Jul 07, 2026, 17:28 IST
Share
बिहार में पति की हत्या
बिहार में पति की हत्या

शादी के बाद पति 13 दिन भी नहीं रुका...विदेश गए पति के पीछे कई गैर-मर्दों के जंजाल में फंसी पत्नी का खौफनाक सच। राज खुलने के डर से प्रेमी संग मिलकर पति का ही गेम ओवर कर दिया।

शादी के सिर्फ 13 दिन बाद पति कुवैत चला गया और 13 साल के सूनेपन ने मुझे गैर-मर्दों की लत लगा दी...किशनगंज की डेजी ने जब पुलिस के सामने राज उगला, तो सबके होश उड़ गए। लोक-लाज से शुरू हुई कहानी कब कई मर्दों के जंजाल और अवैध संबंधों में बदल गई, खुद उसे याद नहीं।

जब पति हमेशा के लिए घर लौटा, तो राज खुलने के डर से डेजी ने खौफनाक कदम उठाया। उसने अपने दोस्त अनवर के साथ मिलकर पति को हमेशा के लिए रास्ते से हटा दिया। सच जानकर अब पुलिस भी हैरान है। चलिए विस्तार से जानते हैं डेजी ने पति रिजवान की हत्या क्यों करवाई....

kishanganj wife murder husband case
kishanganj wife murder husband case


रिजवान शादी के 18 दिन बाद कुवैत रवाना

बिहार केकिशनगंज जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली डेजी की शादी 2013 में रिजवान से हुई थी। शादी के बाद दोनों बिशनपुर में अलग रहने आए थे। लेकिन करीब 18 दिन बाद ही रिजवान को कुवैत से बुलावा आ गया।

नौकरी बचाने के लिए रिजवान तुरंत कुवैत लौट गया था। इसके बाद वह हर दो साल पर छुट्टी लेकर घर आता था। इसी दौरान दंपती के दो बच्चे भी हुए।

डेजी बताती है मेरा बड़ा बेटा आज करीब 12 साल का है और छोटी बेटी आठ साल की है। दोनों बच्चे रिजवान के हैं। लेकिन बच्चों के जन्म के बाद भी मेरी जिंदगी का ज्यादातर समय अकेले ही बीता।

रिजवान के बार-बार विदेश जाने से डेजी लंबे समय तक अकेली रहने लगी थी। इस दौरान परिवार और आस-पड़ोस के कुछ लोग उससे मिलने आते रहे। धीरे-धीरे उसकी जिंदगी में कई बदलाव आए, जिनका जिक्र उसने पूछताछ में खुद किया है।

साल 2016 में पहली बार आफताब मेरी जिंदगी में आया था...

डेजी ने बताया, बात साल 2016 की है। उस दिन बहुत तेज बारिश हो रही थी। अचानक एक लड़का मेरे घर आया। उसने अपना नाम आफताब बताया और कहा कि वह रिजवान का दोस्त है। मैंने उसे देखते ही कहा कि रिजवान तो कुवैत में रहते हैं। इस पर उसने कहा कि हां, मैं उनका पुराना दोस्त हूं। वह कुछ देर घर पर बैठा और फिर चला गया।

करीब चार दिन बीते होंगे, वह फिर से मेरे घर आ धमका। इस बार आते ही बोला, भाभी, आपके लिए दार्जिलिंग से खास चायपत्ती लाया हूं। उसने मुझे चायपत्ती के दो पैकेट दिए और कहा कि इसी की चाय बनाकर पिलाओ।

मुझे लगा कि रिजवान का दोस्त है, तो मना करना ठीक नहीं होगा। मैंने चाय बना दी। बस, यहीं से उसका आना-जाना शुरू हो गया। इसके बाद वह हर दूसरे-तीसरे दिन घर आने लगा- कभी चाय पीने के बहाने, तो कभी घंटों बैठकर बातें करने के लिए।

रिजवान के विदेश जाने के बाद मैं अकेली थी। मुझे डर लगता था। फिर हालात बदलते गए, अलग-अलग लोग मेरी जिंदगी में आते रहे। कोई मदद के बहाने करीब आया, तो कोई जबरदस्ती करने लगा। शुरुआत में मैं चुप रही, लेकिन समय के साथ मुझे इसी तरह जीने की आदत सी हो गई। आप 6 लोगों की बात करते हैं, लेकिन मुझे खुद याद नहीं कि इन 13 सालों में कितने लोग मेरी जिंदगी में आए। कईयों के नाम तक अब मुझे याद नहीं हैं।

2019 में जुड़ा पुराना दोस्त

पूछताछ के मुताबिक 2019 में डेजी को पता चला कि रिजवान की एक और शादी हो चुकी है। इस जानकारी के बाद उसने अपने बचपन के दोस्त अनवर से संपर्क किया। दोनों के बीच पहले से पहचान थी और परिवार वालों ने पहले उनकी शादी पर भी विचार किया था।

पुलिस के मुताबिक इसके बाद डेजी और अनवर करीब आते गए। यह रिश्ता पिछले करीब पांच साल से चल रहा था।

पति की वापसी से बदले हालात

18 जून 2026 को रिजवान अचानक कुवैत से हमेशा के लिए लौट आया। उसकी कंपनी बंद हो गई थी। पूछताछ में डेजी ने बताया कि पति के स्थायी रूप से लौटने से उसे डर लगने लगा था।

तीन जुलाई को दंपती बहादुरगंज के टंगटंगी गांव गए थे, जहां रिजवान के माता-पिता रहते हैं। दोनों वहां कुछ घंटे रुके और साथ खाना खाया। शाम को दोनों वापस बिशनपुर लौट आए थे।

पति के फैसले से भड़का प्रेमी

तीन जुलाई की शाम डेजी ने अनवर को फोन पर बताया कि रिजवान अब स्थायी रूप से भारत में ही रहेगा। यह सुनकर अनवर नाराज हो गया था। इसके बाद रात में उसने डेजी से घर आने की तैयारी की बात कही।

रात करीब नौ बजे रिजवान बाजार से लौटा था। दंपती ने साथ बैठकर खाना खाया और फिर सो गए। घर में उस वक्त दंपती की छोटी बेटी भी मौजूद थी।

पुलिस के मुताबिक रात करीब एक बजे अनवर का फोन आया था। उसने डेजी से घर का गेट खोलने को कहा। डेजी उठी और चुपचाप गेट खोल दिया।

अनवर पहले से लोहे की रॉड लेकर आया था। घर में घुसते ही वह सीधे उस कमरे में गया, जहां रिजवान सो रहा था। उसने रॉड से रिजवान के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत (पत्नी ने प्रेमी संग पति को मारा) हो गई।

सबूत मिटाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार घटना के बाद डेजी ने अनवर का साथ दिया। उसने रिजवान का मोबाइल फोन उसे सौंप दिया, ताकि कोई सबूत न बचे। बाद में अनवर ने हत्या में इस्तेमाल रॉड एक पानी भरे गड्ढे में फेंक दी और मोबाइल फोन एक बांस के झुरमुट में छिपा दिए।

सुबह लोगों के पहुंचने पर डेजी ने खुद को अनजान बताया। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी की कहानी भी बनाई थी।

पूछताछ में खुली पूरी साजिश

पुलिस को शुरू से ही घटनास्थल की परिस्थितियों पर शक था। परिवार के बयानों में भी कई विरोधाभास सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने डेजी से गहन पूछताछ शुरू की।

चार जुलाई की सुबह डेजी के पति रिजवान की घर में लाश मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 12 घंटे तक पूछताछ की। जिसमें उसने हत्या और उसकी साजिश से जुड़े कई खुलासे किए।

रॉड और मोबाइल फोन बरामद

तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने अनवर को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने भी हत्या में अपनी संलिप्तता मान ली। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रॉड और मृतक के दोनों मोबाइल फोन बरामद किए गए।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत से धक्का फिर IV लाइन में टॉयलेट क्लीनर, तेलंगाना में नर्स पत्नी ने की पति की हत्या

इंदौर शिवानी हत्याकांड में बैंक अफसर पति को 6 साल बाद उम्रकैद की सजा

मुझे बचाओ चिल्लाता रहा, फिर हो गई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

शादी के दिन प्रेमी गिरफ्तार, 3 महीने पहले प्रेमिका की हत्या, टैंक में छुपाया था शव

Tags:
  • हत्या
  • हत्याकांड
  • पत्नी ने की पति की हत्या
  • पत्नी ने प्रेमी संग पति को मारा
  • पति की हत्या
  • बिहार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि