बिहार में बड़ी बहन का रिश्ता हुआ तय, शादी के दिन छोटी बहन से युवक का संबंध पता चला, हंगामे के बीच शादी

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
बिहार में बड़ी बहन का रिश्ता हुआ तय, शादी के दिन छोटी बहन से युवक का संबंध पता चला, हंगामे के बीच शादी

SARAN. कई बार शादियों से जुड़े अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के सारण जिले में देखने को मिला, जहां मंडप पर दूल्हे ने दुल्हन की जगह अपनी साली की मांग में सिंदूर लगाकर मंगलसूत्र पहना दिया। दरअसल, सारणा में रहने वाला राजेश शादी रिंकु कुमारी के साथ तय हुई थी। 2 मई 2023 को वह लड़की के घर बारात लेकर पहुंचा। लेकिन इसी दौरान दुल्हे के प्रेम प्रसंग का खुलासा हो गया। दोनों परिवार की रजामंदी के बाद शादी संपन्न कराई गई।



ये है मामला 



सारणा के भभौली गांव के रहने वाले रामू बीन की पुत्री रिंकू कुमारी का विवाह छपरा शहर के रतनपुरा बिनटोली निवासी स्व. जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार के साथ 2 मई को होना सुनिश्चति हुआ था। दूल्हा राजेश बैंड-बाजे और बारातियों को लेकर रिंकु कुमारी को ब्याहने उसके घर पहुंचा। लड़की वालों ने बारात का स्वागत किया और शादी की रस्मों का निभाया जाना शुरू किया। द्वारपूजा के बाद स्टेज पर रिंकू और राजेश ने एक-दूसरे को जयमाला भी पहनाई। इसके बाद कन्या निरीक्षण की रस्म को भी दोनों पक्षों द्वारा संपन्न कराया गया।



साली ने जीजा को दी थी धमकी



दुल्हन की साली पुतुल कुमारी ने कन्या निरीक्षण के बाद अपने होने वाले जीजा राजेश को फोन किया। इस दौरान उसने कहा- यदि वह उसकी बहन से शादी करेगा तो वह छत से कूदकर अपनी जान दे देगी। इसके बाद घबराए दूल्हेराजा राजेश ने अपने घरवालों को सच्चाई बता दी।



ये भी पढ़ें...



बालाघाट में 23-24 मई को होगी पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा, जिला आयुष अधिकारी को सौंपी भक्तों को दातून उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी



जमकर हुई मारपीट



इसके बाद वहां का खुशनुमा माहौल तनाव का बन गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बारातियों और घरातियों में मारपीट के बीच हाथापई तक हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर मांझी थाना पुलिस पहुंची। दोनों परिवारों से सारी जानकारी ली। पुलिस के दोनों पक्षों को समझाया और फिर राजेश की शादी रिंकू से न कराते हुए उसकी साली पुतुल से करा दी गई। शादी के बाद पुतुल को विदा किया गया।



ऐसे हुआ था जीजा-साली में प्रेम



पुतुल कुमारी और राजेश एक-दूसरे से पहले से परिचित थे। राजेश का रिश्ता पुतुल की बहन रिंकु से तय हो गया था। रिश्ता तय होने के बाद 2 मई 2023 को शादी होना तय हुआ था। इधर, पुतुल की इंटरमीडिएट की परीक्षा छपरा के एक कॉलेज में हो रही थी। इसी दौरान पुतुल की अपने होने वाले जीजा राजेश से लगातार मुलाकात होने लगी। इसके बाद दोनों फोन पर घंटों बात करने लगे थे। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। मगर, पुतुत अपने प्रेमी राजेश को बहन से शादी करता नहीं देख सकी और उसने राजेश को शादी के दिन ही आत्महत्या करने की धमकी दी। राजेश डर गया और उसने परिवार को सारी बात बता दी। दोनों परिवारों ने भी समझदारी दिखाते हुए उनकी शादी करा दी.

 


Brother-in-law marries sister-in-law बिहार न्यूज Bihar News सारणा न्यूज साली और जीजा का रिश्ता जीजा-साली संबंध जीजा ने की साली से शादी Sarna News sister-in-law and brother-in-law relationship brother-in-law relationship