बिपरजॉय ने खींची हवा से नमी, MP का बढ़ा टेम्परेचर, 5km की रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवात, 48 घंटे में इन राज्यों में पहुंचेगा मॉनसून

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
बिपरजॉय ने खींची हवा से नमी, MP का बढ़ा टेम्परेचर, 5km की रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवात, 48 घंटे में इन राज्यों में पहुंचेगा मॉनसून

BHOPAL. अरब सागर से गुजर रहे बिपरजॉय तूफान अब भीषण चक्रवात में बदल गया है। मौसम विभाग के रविवार 11 जून सुबह 5:30 बजे के अपडेट के मुताबिक यह तूफान गुजरात के पोरबंदर 480 किमी, द्वारका से 530 किमी और कच्छ के नालिया से 610 किमी दूर है। इसके 15 जून तक गुजरात और पाकिस्तान के कराची पहुंचने का अनुमान है। वहीं, अगले 4 घंटों में बिपरजॉय एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बिपरजॉय 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहा है। किसी तरह के खतरे से निपटने के लिए पोरबंदर, गिर-सोमनाथ और वलसाड में NDRF की तैनाती की गई है। वहीं, कराची पोर्ट ने रेड अलर्ट जारी किया है।



20 जून के बाद प्रदेश में मॉनसून की होगी एंट्री



मध्यप्रदेश नौतपा में उतना नहीं तपा, जितना अब तप रहा है। अरब सागर में उठे तूफान 'बिपरजॉय' ने हवा से नमी खींच ली है। इस कारण प्रदेश में सूरज के तेवर तेज हो गए हैं। इसके असर से दिन के साथ अब रातें भी तपने लगी हैं। आधे से ज्यादा मध्यप्रदेश में शनिवार 10 जून रात न्यूनतम पारा 25 डिग्री के पार पहुंच गया। सीधी और टीकमगढ़ में तो यह 30 डिग्री से ज्यादा रहा। पचमढ़ी में भी रात का तापमान 25.4 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 दिन यानी रविवार और सोमवार को भी सूरज के तेवर सख्त रहेंगे। अगले दो दिन तक प्रदेश में भीषण गर्मी रहेगी। इसके बाद ही तापमान में गिरावट होने के चांस हैं। मॉनसून की एंट्री 20 जून के बाद ही प्रदेश में होगी।



भोपाल में 19 जून से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल



राजधानी भोपाल में दिन में पारा 41 डिग्री के पार चल रहा है। गर्मी को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले में गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल को खोलने के संबंध में निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार भोपाल जिले के सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल अब 19 जून या इससे पहले नहीं खोले जाएंगे।



अगले 5 दिन आंधी-तूफान के साथ हो सकती है बारिश



मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में इसकी गति बदलकर उत्तर पूर्व की ओर होने का अनुमान है। इसके बाद, चक्रवात की गति उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर होगी। गुजरात में अगले 5 दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है, खासकर सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में हवा की गति तेज रहेगी। गुजरात के अगले दो दिनों के दौरान, सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की हवा की गति देखी जा सकती है। इसके बाद, इस क्षेत्र में 30-50 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।



मछुआरों को चेतावनी



बिपरजॉय के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड ने ने गुजरात, दमन और दीव के तटों पर मछुआरों और नाविकों को अगले 5 दिनों तक समुद्र के अंदर न जाने की सलाह दी है। पिछले एक हफ्ते से, भारतीय तट रक्षक के अधिकारी मछुआरों के साथ नियमित संपर्क बनाए हुए है और तूफान को लेकर सावधानी बरत रहे हैं।



48 घंटे में गोवा, महाराष्ट्र तक पहुंचेगा मानसून



मानसून शनिवार 10 जून को केरल के बचे हुए हिस्सों से आगे तटीय कर्नाटक में छा गया है। केरल में मानसून ने 7 दिन की देरी से दस्तक दी थी। 10 जून तक इस सीजन में देश में औसतन 35.5 मिमी बारिश होती है। मौमस विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे के अंदर मानसून पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से खासकर तटीय महाराष्ट्र में आगे बढ़ने के आसार हैं।

 


एमपी का तापमान MP temperature MP News बिपरजॉय तूफान आज का मौसम biparjoy storm Indian Meteorological Department भारतीय मौसम विभाग एमपी न्यूज today weather