कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले BJP नेता अशोक का दावा- इस बार भी ट्रॉफी हमारी, प्लान B रेडी, जानें 3 अन्य नेताओं के दावे

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले BJP नेता अशोक का दावा- इस बार भी ट्रॉफी हमारी, प्लान B रेडी, जानें 3 अन्य नेताओं के दावे



BANGALORE. कर्नाटक में विधानसभा 2023 के वोटों की गितनी सुबह 8 बजे से शुरू हुई। इसके बाद ही बीजेपी कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक का बड़ा बयान सामने आया है। उनका दावा है कि इस बार ट्रॉफी हमारी होगी। सरकार बनाने का हमने प्लान-B भी तैयार किया है। उन्होंने कहा कि उनका प्लान-B अलग है। पार्टी जल्दबाजी में नहीं है। वह रिजल्ट देखने के बाद ही कुछ फैसला लेंगे। हालांकि, उन्होंने इस प्लान के बारे में ज्यादा नहीं बताया और कहा कि राजनीति और युद्ध में कोई भी अपनी सभी रणनीतियों को खुले में नहीं बताता है। उन्होंने कहा इस बार 'ट्रॉफी हमारी है'।





ये नेता क्या बोले?





कांग्रेस को मिलेगा बहुमत-यतींद्र





कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा- कांग्रेस कर्नाटक में बहुमत हासिल करेगी और सरकार बनाएगी। हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे। कांग्रेस एग्जिट पोल के नतीजों से इतनी उत्साहित है कि कर्नाटक चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी समर्थक ढोल नगाड़े के साथ पहुंच चुके हैं।





मैं छोटी पार्टी से हूं और मेरी कोई मांग नहीं- एचडी कुमारस्वामी





जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी ने चुनाव नतीजे जारी होने से पहले कहा- अगले दो से तीन घंटे में सब साफ हो जाएगा। एग्जिट पोल में दिख रहा है कि दो राष्ट्रीय पार्टियों का स्कोर बड़ा रहने वाला है। जेडीएस को 30-32 सीटें दी गई हैं। मैं एक छोटी पार्टी हूं और मेरी कोई मांग नहीं है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि सिर्फ अच्छा विकास हो। उन्होंने ये भी कहा-उनसे अभी तक किसी पार्टी ने संपर्क नहीं किया है।





विधायकों को रिजॉर्ट नहीं भेजा जाएगा- शिवकुमार





अटकलें लगाई जा रही थीं कि नतीजे आने तक कांग्रेस अपने विधायकों को रिजॉर्ट भेज सकती है। हालांकि, कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने साफ कर दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने तक पार्टी अपने किसी भी विधायक को किसी रिजॉर्ट में नहीं ले जाएगी। 





क्या JDS से बीजेपी करेगी गठबंधन?





बीजेपी मंत्री आर अशोक ने कहा कि पार्टी के पास एक योजना है। हम कर्नाटक में दो बार ऐसा कर चुके हैं। अशोक ने त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में जनता दल (सेक्युलर) के किंगमेकर होने की संभावना को लेकर कहा कि करने या न करने का फैसला केंद्रीय बीजेपी नेतृत्व की तरफ से किया जाएगा। वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आर अशोक 4 बार बेंगलुरु के पद्मनाभनगर निर्वाचन क्षेत्र से जीत की मांग कर रहे हैं। वह कनकपुरा में राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे हैं।





ये भी पढ़ें...





कर्नाटक चुनाव नतीजे LIVE: वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 40 तो बीजेपी 36 सीटों पर आगे





2018 कर्नाटक विधानसभा का परिणाम





कर्नाटक में 224 सीटें हैं। 2018 के चुनावों में बीजेपी 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, उसके बाद कांग्रेस 80 सीटें और जेडी (एस) 37 थी। इस बार अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो वर्तमान सीएम बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार हैं। लिंगायत समुदाय से आने वाले बोम्मई को इसी समुदाय के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा की जगह पद सौंपा गया था।





इन हॉट सीटों पर नजर





वरुणा, कनकपुरा, शिगगांव, हुबली धारवाड़, चन्नापाटन, शिकारीपुरा, चित्तापुर, रामानगर और चिकमगलुरु सीटों के नतीजों पर सभी की निगाहें हैं। शिगगांव सीट से सीएम बोम्मई उम्मीदवार हैं और वह इस सीट से बीते 3 बार से लगातार जीत रहे हैं। वरुणा सीट पर पूर्व सीएम सिद्धारमैया चुनाव लड़ रहे हैं। सिद्धारमैया का मुकाबला बीजेपी केवी सोमन्ना के साथ है। कनकपुरा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार चुनाव मैदान में हैं।  



 



karnataka election 2023 revenue minister r ashok bjp seat in karnataka karnataka chief minister karnataka election report कर्नाटक चुनाव 2023 राजस्व मंत्री आर अशोक कर्नाटक में बीजेपी की सीट कर्नाटक मुख्यमंत्री कर्नाटक चुनाव रिपोर्ट