कौन हैं शगुन परिहार? आतंकी हमले में पिता को खोया, 29 साल की उम्र में बनीं विधायक, अब BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी
Aman Vaishnav | Oct 21, 2026, 11:06 IST
किश्तवाड़ की बीजेपी विधायक शगुन परिहार, जिन्हें युवा विंग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी युवा विंग की राष्ट्रीय इकाई में सात नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर की किश्तवाड़ सीट से विधायक शगुन परिहार का नाम भी शामिल है। शगुन परिहार ने 2024 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के बड़े नेता सज्जाद अहमद किचलू को हराकर जीत हासिल की थी।
भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शगुन परिहार
नई जिम्मेदारी मिलने पर शगुन परिहार ने पार्टी के नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएंगी। शगुन ने कहा, मैं हमारे प्रदेश अध्यक्ष सतपाल शर्मा को धन्यवाद देती हूं।
साथ ही केंद्रीय नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह और पूरे देश की जनता का भी दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए मैं अपनी तरफ से पूरी मेहनत करूंगी।
सबसे कम उम्र की विधायक
नेशनल कॉन्फ्रेंस के सीनियर नेता से मुकाबला
शगुन ने सज्जाद अहमद किचलू को 521 वोटों के बेहद करीबी अंतर से मात दी। इस चुनाव में...
- शगुन परिहार को कुल 29 हजार 53 वोट मिले थे।
- वहीं उनके सामने खड़े सज्जाद अहमद किचलू को 28 हजार 532 वोट हासिल हुए थे।
घर में झेला आतंकी हमला, पर नहीं रुकी पढ़ाई
परिवार पर इतना बड़ा पहाड़ टूटने के बाद भी शगुन ने अपनी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पढ़ाई जारी रखी।
- उनके पास इलेक्ट्रिकल पावर सिस्टम्स में एमटेक (MTech) की डिग्री है।
- जब वह 2024 में चुनाव लड़कर विधायक बनीं, तब वह इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में पीएचडी (PhD) कर रही थीं।
- इसके अलावा वह जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी में भी जुटी हुई थीं।
राजनीति में आना तय नहीं था
अपने पहले ही चुनावी अभियान में शगुन परिहार (Shagun Parihar, National Vice President of BJYM) ने सीधे जनता के दिल को छुआ था। उन्होंने लोगों के बीच जाकर कहा था कि यह चुनाव दो सोच के बीच है। एक तरफ वो लोग हैं जिन पर कारोबार लूटने और हिंसा फैलाने के आरोप लगते रहे हैं। दूसरी तरफ वो लोग हैं जो जनता के लिए शांति, सुरक्षा और खुशहाली लाने का वादा कर रहे हैं।
शगुन ने साफ लफ्जों में कहा था कि उन्हें मिलने वाला हर एक वोट सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं है। यह उन तमाम परिवारों के हक का वोट है जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की वजह से अपनों को खोया है।
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस का धरना जारी, डोटासरा का पैर फिसला, पूनिया-गुंजल को पुलिसकर्मियों ने रोका
By Jyoti Mahender Bhardwaj
देश में पहली बार मंदिरों के बॉन्ड की होगी ट्रेडिंग, 200 रुपए के बॉन्ड से जुड़ सकेंगे आम लोग, उज्जैन के ये 11 धार्मिक स्थल होंगे शामिल
By Kaushiki
भोपाल और उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन में नए स्टाफ की तैयारी तेज, डेपुटेशन, सीधी भर्ती और आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे इतने पद
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नितिन नवीन के निर्देश पर जारी हुई सूची
By Harrison Masih
सीएम साय का आज का कार्यक्रम: रायपुर से बिलाईगढ़ तक रहेंगे व्यस्त, दशहरा महोत्सव में होंगे शामिल
By Harrison Masih
भोपाल पहुंचा एमपी सरकार का नया बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 जेट, 268 करोड़ की थी कीमत, राजधानी पहुंचते-पहुंचते 82 करोड़ और हुए खर्च
By Aman Vaishnav
आज मुंबई दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, इससे पहले पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल, खनिज विभाग की बैठक भी लेंगे
By Kaushiki