वित्त वर्ष 2021-22 में बीजेपी को चंदे से मिले 614 करोड़ रुपए, कांग्रेस को 95.45 करोड़ रुपए और बसपा के चंदे में आ रही कमी

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
वित्त वर्ष 2021-22 में बीजेपी को चंदे से मिले 614 करोड़ रुपए, कांग्रेस को 95.45 करोड़ रुपए और बसपा के चंदे में आ रही कमी

NEW DELHI. वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दान के माध्यम से 614.6 करोड़ रुपए प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस ने पिछले साल 95.4 करोड़ रुपए प्राप्त किए। पोल वॉचडॉग एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में 14 फरवरी, मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष के लिए राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित 20,000 रुपए से ऊपर का कुल दान 7,141 दान से 780.77 रुपए करोड़ था।



भाजपा को 4,957 दान से मिले ​614.626 करोड़ 



रिपोर्ट में कहा गया है, भाजपा ने कुल 614.626 करोड़ रुपए का चंदा घोषित किया है, जो कि उसे 4,957 दान से मिला है। इसके बाद आईएनसी (कांग्रेस) का नंबर है, जिसे 1,255 दान से 95.45 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। भाजपा द्वारा घोषित चंदा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई-एम), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस द्वारा घोषित कुल चंदे के तीन गुना से अधिक है।



ये भी पढ़ें...






भाजपा को चंदे में 28.71% की बंपर वृद्धि देखी गई



लगातार 16वें साल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने घोषणा की कि उसे 20,000 रुपए से अधिक का चंदा नहीं मिला है। रिपोर्ट में कहा गया है, वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान राष्ट्रीय दलों के कुल दान में 187.026 करोड़ की वृद्धि हुई, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 से 31.50% अधिक है। बीजेपी के लिए, दान 2020-21 के दौरान 477.545 करोड़ रुपए से बढ़कर 2021-22 के दौरान 614.626 करोड़ रुपए हो गया, जिसमें 28.71% की बंपर वृद्धि देखी गई।



पिछले साल की अपेक्षा कांग्रेस के चंदे हो हुई बढ़ोत्तरी 



रिपोर्ट में कहा गया है, कांग्रेस का चंदा वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 74.524 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 95.459 करोड़ रुपए हो गया, जो कि 28.09% की वृद्धि है। जबकि वित्त वर्ष 2019-20 और वित्त वर्ष 2020-21 के बीच कांग्रेस के दान में 46.39% की कमी आई थी। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में, सीपीआई (एम) द्वारा घोषित चंदे में 22.06% (₹2.846 करोड़) की और एनपीईपी द्वारा घोषित चंदे में 40.50% (₹24.10 लाख) की कमी आई है।


ADR report एडीआर की रिपोर्ट 614 crores to BJP 614 crores donated 95.45 crores to Congress भाजपा को 614 करोड़ 614 करोड़ का चंदा कांग्रेस को 95.45 करोड़