अंतरिक्ष में एक और अद्भुत नजारा, 31 अगस्त को सुबह 7 बजे भारत में दिखेगा ब्लू मून, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की रहस्य ?

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
अंतरिक्ष में एक और अद्भुत नजारा, 31 अगस्त को सुबह 7 बजे भारत में दिखेगा ब्लू मून, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की रहस्य ?

NEW DELHI. अंतरिक्ष हमेशा से ही अद्भुत नजारे दिखाता आया है। चांद का तो देश से खासकर भारत से एक अलग ही रिश्ता जुड़ गया है। इस साल अगस्त का महीना बहुत खास है। अंतरिक्ष ने अगस्त में दूसरी बार फिर सुंदर नजारा दिखाने का वादा किया है। इसी को लेकर अब अंतरिक्ष में 30-31 अगस्त को ब्लू मून देखने को मिलेगा। इससे पहले एक अगस्त को सुपर मून दिख चुका है।



कब दिखेगा ब्लू मून ?



नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक 30 से 31 अगस्त की रात 12.56 बजे चंद्रमा पृथ्वी से निकटतम दूरी पर आ जाएगा। इस दौरान यह बहुत चमकदार और बड़ा दिखाई देगा। हालांकि, भारत में ये सुबह करीब 7 बजे अपने चरम पर पहुंचेगा। बता दें कि 30 अगस्त को चंद्रमा रात आठ बजे के करीब उदय होगा और 31 अगस्त को सुबह पौने आठ के आसपास अस्त हो जाएगा। उसके बाद 31 अगस्त को रात को करीब पौने आठ बजे चंद्रोदय और अगले दिन यानी की शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे चंद्रास्त होगा।



क्या है इस खगोलीय घटना का कारण



ब्लू मून की पारंपरिक परिभाषा के अनुसार वर्ष में चार सीजन होते हैं, जिनमें तीन पूर्णिमाएं होती हैं। लेकिन कई बार चार पूर्णिमाएं भी होती हैं, जिसमें तीसरी पूर्णिमा को दिखने वाला वाले चांद को ही ब्लू मून कहते हैं। ब्लू मून को एक और तरीके से परिभाषित किया जा सकता है। यह परिभाषा चंद्रमा की गति के अनुसार है। दरअसल, हर साल 12 महीनों में 12 पूर्णिमाएं आती हैं। इस दौरान चंद्रमा धरती की 12 परिक्रमाएं 354 दिन यानी की एक वर्ष में पूरी करता है। इसलिए हर साल करीब ढाई वर्ष बाद एक कैलेंडर वर्ष के अंदर 13वीं पूर्णिमा मनाई जाती है। इसी 13वीं पूर्णिमा को दिखाई देने वाले चंद्रमा को ब्लू मून कहते हैं।



अगले साल कब दिखेगा ब्लू मून ?



बता दें कि ब्लू मून जब दिखता है तब वह नीले रंग का नहीं होता है। इसका रंग अन्य पूर्णिमाओं पर दिखने वाले चंद्रमा जैसा ही होता है। हालांकि, धरती पर विस्फोट, धूल, राख जैसे कारणों की वजह से इसका रंग थोड़ा अलग दिखने लगता है। अगला ब्लू मून 19-20 अगस्त 2024 में देखने को मिलेगा।


Blue Moon Blue Moon in Space Blue Moon in India Blue Moon Timings ब्लू मून अंतरिक्ष में ब्लू मून भारत में ब्लू मून स्पेस में ब्लू मून ब्लू मून का समय
Advertisment