बॉलीवुड के इन दिग्गज अभिनेताओं ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि
Sandeep Kumar | Oct 10, 2024, 22:17 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-10T221032.287
रतन टाटा के निधन से सिंगर से लेकर खिलाड़ी, नेता से लेकर अभिनेता, हर कोई दुखी है। इस क्रम में बॉलीवुड के कलाकारों ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना प्रकट की है।
टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा ( Industrialist Ratan Tata ) 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई उनके निधन से दुखी है और लोग नम आंखों से रतन टाटा श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिंगर से लेकर खिलाड़ी और नेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई उनके जाने से दुखी है। इस क्रम में बॉलीवुड के इन कलाकारों ने रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि देकर अपनी संवेदना प्रकट की है। अभिनेताओं में अनुपम खेर, आमिर खान समेत कई अन्य हस्तियां शामिल रही हैं। वहीं कई अन्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। अमिताभ ने X पर लिखा है कि अभी रतन टाटा के निधन के बारे में पता चला। मैं बहुत देर तक काम करता रहा। एक युग समाप्त हो गया है। एक अत्यंत सम्मानित, विनम्र लेकिन भविष्य दृष्टि लीडर, जिनकी दृष्टि और संकल्प अद्वितीय थे।
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher ) ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज मैं कहूंगा कि देश ने एक 'रत्न' खो दिया है जिनका नाम रतन टाटा था। मुझे उनसे लंदन में मिला अवसर मिला था।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (aamir khan ) रतन टाटा को भारी मन से अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुखद बताया। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए दुखद दिन है। देश के लिए रतन टाटा ( Ratan Tata ) का योगदान अमूल्य रहा है।
अक्षय कुमार ने एक्स अकाउंट पर रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। अभिनेता ने लिखा दुनिया उस व्यक्ति को अलविदा कह रही है जिसने सिर्फ एक साम्राज्य से कहीं ज्यादा का निर्माण किया। रतन टाटा के निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया। दयालुता, नवीनता और नेतृत्व की उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
साउथ इंडस्ट्री भी रतन टाटा के निधन से सदमे में है। प्रभास, विजय थलापति, जूनियर एनटीआर, से लेकर कमल हसन तक ने पोस्ट शेयर कर दुख जताया है।
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी रतन टाटा के निधन से सदमे में हैं। सुपरस्टार ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर रतन टाटा को नम आखों से श्रद्धांजलि दी है। एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा है। मिस्टर रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख हुआ।
ये खबर भी पढ़िए..रतन टाटा : एक भारतीय उद्योगपति की प्रेरणादायक कहानी
अमिताभ बच्चन ने किया जताया दुख
देश ने रतन खोया : अनुपम खेर
रतन टाटा का देश के लिए अमूल्य योगदान : आमिर
अक्षय ने पोस्ट शेयर कर जताया दुख
साउथ के सितारों ने जताया शोक
सलमान ने जताया दुख
ये खबर भी पढ़िए..रतन टाटा : एक भारतीय उद्योगपति की प्रेरणादायक कहानी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava