नारीवाद को फालतू मुद्दा मानती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता, बोलीं पुरुष के बिना अधूरी है महिला
Pooja Kumari | Nov 26, 2023, 24:00 IST
नारीवाद को फालतू मुद्दा मानती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता, बोलीं पुरुष के बिना अधूरी है महिला
नीना गुप्ता ने नारीवाद के मुद्दे पर अपनी राय सबके सामने रखी। नीना गुप्ता ने कहा, ''मैं कहना चाहती हूं कि फालतू नारीवाद या इस विचार में विश्वास करना जरूरी नहीं है कि महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं।
NEW DELHI. बॉलीवुड अभिनेभी नीना अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने नारीवाद के मुद्दे पर अपनी राय साझा की है। नीना गुप्ता ने पुरुषों और महिलाओं को समान मानने वाले नारीवादी सिद्धांत को खारिज करते हुए कहा कि ये सच नहीं है, क्योंकि पुरुष जन्म नहीं दे सकते। उनका कहना है कि बराबरी तब होगी जब पुरुष प्रेग्नेंट होने लगेंगे। उन्होंने कहा कि स्त्री को पुरुष की जरुरत होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि ''मैं कहना चाहती हूं कि फालतू नारीवाद या इस विचार में विश्वास करना जरूरी नहीं है कि महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं। बल्कि इसके बजाय वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करने और अपने काम पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
नीना का कहना है कि यदि आप एक घरेलू महिला है तो इसे हेय दृष्टि से न देखें। ये एक महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे अपना आत्म-सम्मान बढ़ाएं और खुद को किसी से कम न समझें। मेरा आप सबस यही संदेश हे कि पुरुष और महिलाएं समान नहीं हैं, जिस दिन पुरुष गर्भवती होने लगेंगे। सही मायने में उस दिन हम बराबर हो जाएंगे। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि ''मुझे एक बार सुबह छह बजे फ्लाइट पकड़नी थी, उस समय मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। मैं सुबह चार बजे घर से बाहर निकली तो अंधेरा था। एक आदमी ने मेरा पीछा करना शुरू कर दिया, मैं अपने घर वापस चली गई और मेरी फ्लाइट छूट गई। अगले दिन मैंने वही फ्लाइट बुक की, लेकिन मैं अपने पुरुष मित्र के घर पर रुकी और उसने मुझे छोड़ दिया। इसलिए मैं कहती हूं कि हर स्त्री को एक पुरुष की आवश्यकता होती है।
हर स्त्री को पुरुष की जरुरत होती है
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman