बीएसनल ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर,  BSNL 5G सर्विस जल्द होगी लॉन्च, जानें कस्टर्मस को कब होगा उपलब्ध

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
बीएसनल ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर,  BSNL 5G सर्विस जल्द होगी लॉन्च, जानें कस्टर्मस को कब होगा उपलब्ध

NEW DELHI. भारत में  Airtel और Jio ही 5G सर्विस शुरू हो गई है। इस बीच  BSNL के लाखों ग्राहकों के लिए भी अच्‍छी खबर सामने आई है। खबरें है कि भारत संचार निगम लिमिटेड 5जी सर्विस 2024 में शुरू करेगी। केंद्रीय सूचना और तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये जानकारी शेयर की है। 





BSNL 5G सर्विस जल्द होगी लॉन्च 





जानकारी के मुताबिक BSNL 4G नेटवर्क लॉन्च होने के एक साल के अंदर ही इसको 5G पर अपग्रेड कर दिया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने TCS और C-DOT के साथ मिल कर 4G नेटवर्क लॉन्च पर काम कर रही है। खबरें है कि BSNL 5G 2024 में मार्च या अप्रैल महीने से ग्राहकों को उपलब्ध हो जाएगा। BSNL रैपिडली 4G सर्विस को पेश करेगा और ऐसा ही 5G के साथ भी होगा। 





ये खबर भी पढ़िए...











केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी





वहीं अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पूरे ओडिशा को 2 साल में 5G सेवाओं से कवर कर दिया जाएगा। भुवनेश्वर और कटक में आज से 5G सेवाएं शुरू हो गई है। बता दें  वैष्णव ने  26 जनवरी 2023 से पहले राज्य में 5G सेवाएं शुरू करने का वादा किया था। इसे समय पर पूरा कर लिया गया है। 



 



5G Technology News बीएसनल 5G सर्विस बीएसनल में  5G सर्विस जल्द होगी लॉन्च 5जी BSNL 5G service 5G service will be launched soon in BSNL