बिना सिम कार्ड के कर सकते हैं कॉल, जानें क्या है D2D सिस्टम
Ravi Singh | Oct 17, 2024, 20:34 IST
D2D Calling Without SIM
डी2डी कॉलिंग के तहत यूजर बिना सिम कार्ड या अतिरिक्त नेटवर्क के एक-दूसरे को ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। डी2डी तकनीक का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईओएस के अलावा सभी स्मार्ट डिवाइस के साथ किया जा सकता है।।
Calling Without SIM Card : अगर आपके पास एक स्मार्टफोन है जिससे आप बिना सिम कार्ड के भी कॉल कर सकते हैं। और किसी से बात कर सकते हैं। सुनने में यह थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन यह अजीब सी बात सच होने वाली है है। क्योंकि जल्द ही आपको एक ऐसी तकनीक मिलने वाली है। इसकी मदद से आप बिना सिम कार्ड के भी किसी से फोन पर बात कर सकेंगे। इस तकनीक का नाम डायरेक्ट टू डिवाइस (D2D) है।
सरकारी कंपनी बीएसएनएल की ओर से डी2डी कॉलिंग की शुरुआत की जाएगी। बीएसएनएल ने डी2डी कॉलिंग का ट्रायल भी पूरा कर लिया है। बीएसएनएल ने डी2डी कॉलिंग सुविधा के लिए ग्लोबल सैटेलाइट कम्युनिकेशन फर्म वायसैट के साथ साझेदारी की है। डी2डी कॉलिंग के तहत यूजर बिना सिम कार्ड या अतिरिक्त नेटवर्क के एक-दूसरे को ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। डी2डी तकनीक का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईओएस के अलावा सभी स्मार्ट डिवाइस के साथ किया जा सकेगा, जिसमें स्मार्टवॉच भी शामिल हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि डी2डी तकनीक उन इलाकों में भी काम करेगी जहां नेटवर्क उपलब्ध नहीं है।
Viasat की डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी एक क्रांतिकारी तकनीक है जो मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और यहां तक कि कारों को सीधे सैटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट करने में सक्षम बनाती है। यह तकनीक व्यक्तिगत और डिवाइस संचार दोनों के लिए डिजाइन हुई है। जो किसी भी स्थान से, विशेष रूप से दूरदराज और कम सेवा वाले क्षेत्रों में विश्वसनीय कनेक्टिविटी प्रदान करती है। डायरेक्ट-टू-डिवाइस सेवा सैटेलाइट संचार पर आधारित है, जिससे डिवाइस को बिना किसी मोबाइल टावर या वायर्ड कनेक्शन के सीधे कनेक्ट किया जा सकता है। सैटेलाइट फोन की तरह ही, यह नई तकनीक स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और अन्य स्मार्ट गैजेट के बीच संचार को सक्षम बनाती है।
ट्रायल के दौरान, बीएसएनएल और वायसैट ने Non-Terrestrial Network (NTN) कनेक्टिविटी का उपयोग करके एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर दो-तरफा मैसेजिंग और एसओएस मैसेजिंग का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसने 36 हजार किलोमीटर दूर स्थित एक उपग्रह के माध्यम से फोन कॉल किया। जो सफल रहा। दिल्ली में आयोजित 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) में डी2डी तकनीक का परीक्षण किया गया है।
BSNL ने पूरा किया ट्रायल
Direct-to-Device क्या है
उपग्रह के माध्यम से किया फोन कॉल
इस खबर से जुड़े सामान्य से सवाल
- डी2डी (Direct-to-Device) तकनीक क्या है?
डी2डी तकनीक एक नई संचार प्रणाली है जो स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और अन्य उपकरणों को सीधे सैटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट करने की अनुमति देती है, बिना किसी सिम कार्ड या मोबाइल नेटवर्क के। - क्या मैं बिना सिम कार्ड के कॉल कर सकता हूं?
हां, डी2डी तकनीक के माध्यम से आप बिना सिम कार्ड के भी ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं, यहां तक कि नेटवर्क की कमी वाले क्षेत्रों में भी। - इस तकनीक का उपयोग किस प्रकार के उपकरणों पर किया जा सकता है?
यह तकनीक एंड्रॉयड, आईओएस स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और अन्य स्मार्ट गैजेट्स पर लागू होगी। - BSNL ने डी2डी कॉलिंग का परीक्षण कब और कैसे किया?
बीएसएनएल ने डी2डी कॉलिंग का परीक्षण दिल्ली में आयोजित 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) में किया, जहां उन्होंने Non-Terrestrial Network (NTN) का उपयोग कर उपग्रह के माध्यम से कॉलिंग और मैसेजिंग का सफल परीक्षण किया। - डी2डी तकनीक का लाभ क्या है?
इस तकनीक के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को दूरदराज के और कम सेवा वाले क्षेत्रों में भी विश्वसनीय संचार की सुविधा मिलेगी, जिससे वे बिना किसी नेटवर्क की आवश्यकता के आसानी से एक-दूसरे से संवाद कर सकेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA