BSNL का होली ऑफर: 997 रुपए वाले प्लान में मिलेगा 164 दिन का फायदा

Anjali Dwivedi | Mar 02, 2026, 17:17 IST
bsnl holi offer 997 plan 164 days validity
BSNL ने अपने 997 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 14 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी दी है। इस ऑफर से यूजर्स को 164 दिन की वैलिडिटी मिलेगी, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा मिलेगा।

News In Short

  • BSNL का 997 रुपए वाला प्लान अब 14 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी के साथ मिलेगा।
  • इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा का लाभ मिलेगा।
  • ऑफर 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक वैलिड है।
  • ऑफर के बाद 997 रुपए वाले प्लान में सिर्फ 150 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।
  • डेटा खत्म होने पर स्पीड कम हो जाती है, लेकिन इंटरनेट बंद नहीं होता।

News In Detail

हर साल की तरह इस बार भी BSNL अपने ग्राहकों को होली के मौके पर एक खास तोहफा दे रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने इस बार अपने 997 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को और बेहतर बना दिया है। अब इस प्लान में ग्राहकों को 14 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी। इससे कस्टमर ज्यादा दिनों तक बिना रुकावट के कनेक्टेड रह सकेंगे। यह ऑफर उन यूजर्स के लिए खास है जो लंबे समय तक रिचार्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं।



क्या है 997 रुपए वाले प्लान का फायदा?

BSNL ने अपने इस प्लान को Rangon ka Celebration, Non-stop Connection टैगलाइन के साथ प्रमोट किया है। पहले इस प्लान में 150 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन अब होली ऑफर के तहत यूजर्स 164 दिनों तक इसका फायदा उठा सकते हैं।



इस प्लान के तहत यूजर्स को कोई भी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा का लाभ मिलेगा। अगर डेटा लिमिट खत्म हो जाती है, तो इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी, लेकिन इंटरनेट बंद नहीं होगा। यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए है जो लंबे समय तक इंटरनेट और कॉलिंग की सेवा चाहते हैं।



यह ऑफर सिर्फ मार्च तक

यह ऑफर 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ही वैलिड है, यानी अगर आप BSNL यूजर हैं और लंबे समय तक रिचार्ज से राहत चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द इस प्लान को रिचार्ज कर लेना चाहिए। ऑफर खत्म होने के बाद यह प्लान सिर्फ 150 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा।



ये खबरें भी पढ़ें...



14 साल बाद घर लौटे राजा गोपे की कहानी, 6 की उम्र में हुआ था लापता, यूट्यूब ने मिलाया



नारायण मूर्ति बोले- AI कभी नहीं ले पाएगा इंसानी दिमाग की जगह



क्यों Gen Z से ज्यादा खुश हैं Baby Boomers? मेंटल हेल्थ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा



एमपी की रंग पंचमी से लेकर राजस्थान की शाही होली तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों के अंदाज





Tags:
  • डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
  • BSNL
  • इंटरनेट
  • वैलिडिटी
  • टेलीकॉम कंपनी