जल्द शुरू होगी बीएसएनएल की 5जी सर्विस, इस शहरों में सबसे पहले मिलेगी सेवा

Dolly patil | Aug 03, 2024, 11:44 IST
Share
bsnl series
bsnl series

कंपनियां सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के साथ पांचवीं पीढ़ी यानी 5जी तकनीक के लाइव ट्रायल करने के लिए बातचीत शुरू कर चुकी हैं। इससे जियो और एयरटेल को टेंशन हो सकती है।

भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के साथ पांचवीं पीढ़ी यानी 5जी तकनीक के लाइव ट्रायल करने के लिए बातचीत शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि ये ट्रायल करीब एक से तीन महीने में शुरू हो सकते हैं।

साथ ही इनमें प्राइवेट नेटवर्क ( CNPN ) पर भी ध्यान दिया जाएगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इससे जियो और एयरटेल को टेंशन हो सकती है, क्योंकि भारत में अभी जियो और एयरटेल ही हैं, जो 5जी सर्विस दे रहे हैं।

इन शहरों में मिलेगी सेवा

दरअसल ये प्रोजेक्ट मुख्य रूप से बीएसएनएल के पास मौजूद 700 मेगाहर्ट्ज बैंड का इस्तेमाल करेंगे और इन्हें दिल्ली के कनॉट प्लेस, बेंगलुरु, बेंगलुरु में सरकारी दफ्तरों और कैंपस के अंदर, राष्ट्रीय राजधानी में संचार भवन और जेएनयू कैंपस के आसपास, आईआईटी दिल्ली, चेन्नई के कुछ हिस्सों, इंडिया हैबिटेट सेंटर या गुड़गांव के कुछ हिस्सों, आईआईटी हैदराबाद कैंपस आदि जगहों पर प्रस्तावित किया गया है।

बीएसएनएल देगा बैटरी/पावर सप्लाई

वॉइस ऑफ इंडियन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंटरप्राइजेज ( VoICE ) के डायरेक्टर जनरल आरके भटनागर ने कहा बीएसएनएल स्पेक्ट्रम, टावर, बैटरी/पावर सप्लाई और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब वे ऐसे लाइव 5जी ट्रायल चाहते हैं जिनका आम जनता भी इस्तेमाल कर सके।

VoICE क्या है

VoICE एक ऐसा संगठन है, जिसमें भारत की कई टेलीकॉम कंपनियां शामिल हैं। इनमें से कुछ बड़ी कंपनियाँ हैं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ( TCS ), तेजा नेटवर्क्स, वीएनएल, यूनाइटेड टेलीकॉम्स, कोरल टेलीकॉम, और एचएफसीएल। ये सभी कंपनियां मिलकर काम करती हैं और एक-दूसरे की मदद करती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • BSNL service
  • बीएसएनएल की 5जी सविस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि