Olympic खत्म होने से पहले होगा विनेश फोगाट के मेडल पर फैसला, CAS ने दिया बड़ा अपडेट

Vikram Jain | Aug 09, 2024, 22:39 IST
Share
CAS will decide on Vinesh Phogat medal case
CAS will decide on Vinesh Phogat medal case

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को मेडल मिलेगा या नहीं? इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। CAS ने कहा कि इस मामले में ओलिंपिक खत्म होने से पहले फैसला किया जाएगा।

NEW DELHI. पेरिस ओलंपिक 2024 में फाइनल से पहले डिस्क्वालिफाई हुई पहलवान विनेश फोगाट के मेडल के मामले में फैसले के लिए कुछ दिन का इंतजार करना पड़ेगा। Court of Arbitration for Sports (CAS) ने मामले में सुनवाई को ओलिंपिक खत्म होने तक के लिए टाल दिया है।

एक घंटे में फैसला नहीं संभव नहीं

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स ने कहा कि विनेश की अपील पर एक घंटे में फैसला नहीं किया जा सकता। मामले में जरूरी है कि पहले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग का पक्ष सुना जाए। CAS ने आगे कहा कि डॉक्टर एनाबेल बेनेट को इस केस में फैसला करना है, CAS ने उम्मीद जताई की ओलंपिक खत्म होने से पहले फैसला हो जाएगा।

पहलवान विनेश के मामले में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के प्रेसिडेंट थॉमस बाक का कहना है कि हम कोर्ट के फैसले को मानेंगे। बता दें कि इस मामले में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का प्रतिनिधित्व भारतीय वकील हरीश साल्वे करेंगे।

विनेश ने CAS में थी अपील

बता दें कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का वजन फाइनल मैच होने से पहले 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था, जिसके बाद उन्हें 50 किलोग्राम वजन कैटेगरी से अयोग्य ठहरा दिया गया था। ओलंपिक संघ के फैसले को चुनौती देते हुए पहलवान विनेश ने CAS में अपील की थी। जिसे कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने इसे स्वीकार कर लिया। दरअसल, फाइनल में डिस्क्वालीफाई होने के बाद विनेश सिल्वर मेडल मांग रही हैं। उम्मीद है कि ये मेडल भारत की झोली में आएगा। इससे पहले विनेश ने कुश्ती संन्यास की घोषणा कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पहलवान विनेश फोगाट
  • Court of Arbitration for Sports
  • विनेश के मेडल पर फैसला
  • विनेश डिस्क्वालिफाई मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा