दिल्ली सीएम केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन मामले में सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी, पार्टी ने लगाए बीजेपी पर आप को खत्म करने के आरोप
Chandresh Sharma | Sept 28, 2023, 24:00 IST
दिल्ली सीएम केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन मामले में सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी, पार्टी ने लगाए बीजेपी पर आप को खत्म करने के आरोप
दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल के शासकीय आवास के रेनोवेशन के संबंध में दिल्ली सरकार के अज्ञात लोकसेवकों के खिलाफ अनियमितता और कदाचार की जांच के लिए सीबीआई ने प्रारंभिक जांच दर्ज कर ली है।
NEW DELHI. दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल के शासकीय आवास के रेनोवेशन के संबंध में दिल्ली सरकार के अज्ञात लोकसेवकों के खिलाफ अनियमितता और कदाचार की जांच के लिए सीबीआई ने प्रारंभिक जांच दर्ज कर ली है। बुधवार को इस बारे में सीबीआई की ओर से जानकारी दी गई। इस बाबत सीबीआई ने बंगले के रेनोवेशन संबंधी समस्त दस्तावेज, टेंडर डॉक्युमेंट, सिफारिश और मंजूरी के दस्तावेज तलब किए हैं।
यह होती है प्रारंभिक जांच
दरअसल सीबीआई प्रारंभिक जांच यानि पीई इसलिए दर्ज करती है ताकि यह देखा जा सके कि मामला दर्ज करने के लिए प्रथम दृष्टया कोई साक्ष्य मौजूद है या नहीं। सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी विंग ने लोक निर्माण विभाग को सोमवार को चिट्ठी लिखी और आवास संबंधी रिकॉर्ड तलब किए हैं। बता दें कि दिल्ली सीएम केजरीवाल के सरकारी आवास पर करीब 45 करोड़ रुपए रेनोवेशन के नाम खर्च करने की जानकारी सामने आने के बाद कई आरोप लग रहे थे। विपक्ष ने भी इस पर जमकर हल्ला मचाया था।
यह दस्तावेज किए तलब
सीबीआई ने पीडब्ल्यूडी से निर्माण संबंधी सिफारिश और अनुमति, निविदा प्रक्रिया के दस्तावेज, ठेकेदारों द्वारा लगाई गई बोली, रेनोवेशन में उपयोग में लाई गई सामग्री संबंधी दस्तावेज के साथ-साथ परियोजना के सलाहकार और ठेकेदार को किए गए भुगतान संबंधी दस्तावेज तलब किए गए हैं।
बीजेपी लगातार उठा रही थी मुद्दा
सीएम आवास में पुनर्निमाण को लेकर कथित फिजूलखर्ची के आरोपों के साथ बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला था और केजरीवाल को उनका वह वादा याद दिलाया गया जिसमें उन्होंने सीएम पद पर रहते हुए सामान्य घर में रहने का वादा किया था। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह कोशिश भी आम आदमी पार्टी को दिल्ली में काम करने से रोकने की साजिश का एक हिस्सा है। पार्टी का यह भी कहना है कि इसी साजिश के तहत दिल्ली के दो-दो मंत्रियों को महीनों से जेल में बंद करके रखा गया है।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA