CBSE ने दिया 9वीं कक्षा के चैप्टर ‘डेटिंग एण्ड रिलेशनशिप्स’ पर स्पष्टीकरण, एनसीईआरटी की किताब से नहीं है
Pooja Kumari | Feb 04, 2024, 11:31 IST
CBSE ने दिया 9वीं कक्षा के चैप्टर ‘डेटिंग एण्ड रिलेशनशिप्स’ पर स्पष्टीकरण, एनसीईआरटी की किताब से नहीं है
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पिछले दो दिन से CBSE की क्लास 9वीं का एक चैप्टर सुर्खियों में है। बता दें कि ये चैप्टर डेटिंग और रिलेशनशिप पर आधारित है।
BHOPAL. CBSE ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लेखक गगन दीप कौर द्वारा लिखी गई तथा जी. राम बुक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित बुक ‘अ गाइड टू सेल्फ अवेयरनेस एण्ड इम्पॉवरमेंट’ के चैप्टर ‘डेटिंग एण्ड रिलेशनशिप्स’ के कंटेंट निजी प्रकाशन के हैं। “CBSE ऐसी किसी बुक की न तो पब्लिश करता है और न ही किसी प्राइवेट पब्लिशर की बुक को रिकमेंड करता है।”
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं के लिए कई स्कूलों में पढ़ाए जा रहे, वैल्यू एजुकेशन के अंतर्गत एक बुक में ‘डेटिंग एण्ड रिलेशनशिप्स’ के चैप्टर को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। बोर्ड द्वारा 2 फरवरी 2024 को जारी स्पष्टीकरण के अनुसार, “एक मीडिया सेक्शन द्वारा ‘डेटिंग एण्ड रिलेशनशिप्स’ चैप्टर में आपत्तिजनक स्टडी मैटेरियल को CBSE का प्रकाशन बताया जा रहा है। ये पूरी तरह से निराधार और असत्य है।”
साथ ही CBSE ने अपने स्पष्टीकरण में जानकारी साझा की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लेखक गगन दीप कौर द्वारा लिखी गई तथा जी. राम बुक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित बुक ‘अ गाइड टू सेल्फ अवेयरनेस एण्ड इम्पॉवरमेंट’ के चैप्टर ‘डेटिंग एण्ड रिलेशनशिप्स’ में दी गई अध्ययन सामग्री इस निजी प्रकाशन की है। बोर्ड ने कहा, “CBSE न तो किसी बुक को पब्लिश करता है और न ही किसी प्राइवेट पब्लिशर की बुक को रिकमेंड करता है।”
दरअसल, CBSE का ये स्पष्टीकरण कुछ स्कूलों में वैल्यू एजुकेशन के लिए कक्षा 9वीं के लिए पढ़ाई जा रही एक बुक के चैप्टर ‘डेटिंग एण्ड रिलेशनशिप्स’ को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को लेकर जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कई यूजर्स ने इस चैप्टर को लेकर कटाक्ष किया जा रहा है कि ‘ऐसे हैं आज की स्कूल किताबे’। ऐसे ही एक पोस्ट पर सोशल नेटवर्किंग साइट टिंडर इंडिया के आधिकारिक हैंडल से भी इनका समर्थन किया गया।
‘डेटिंग एण्ड रिलेशनशिप्स’
CBSE किसी प्राइवेट पब्लिशर की बुक को रिकमेंड नहीं करता
क्या है पूरा मामला?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari