IAS नितेश व्यास बने एडिशनल सेक्रेटरी, आबिद खान CISF में DIG नियुक्त
NEW DELHI. केंद्रीय गृह मंत्रालय में कई अधिकारियों को नए सिरे से कार्यों का बंटवारा किया गया है। इस फेरबदल में नए नामों की नियुक्ति की गई है, जिनमें 1996 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी नितेश कुमार व्यास (Nitesh Kumar Vyas) और अन्य अधिकारी शामिल हैं। नितेश कुमार व्यास को केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इस कदम के जरिए मंत्रालय में प्रशासनिक कार्यों को और भी सुदृढ़ किया जाएगा।
नितेश व्यास बने UT के एडिशनल सेक्रेटरी
भारत सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत, 1996 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी नितेश कुमार व्यास को केंद्रीय गृह मंत्रालय में आशुतोष अग्निहोत्री की जगह UT (Union Territories) में अतिरिक्त सचिव (Additional Secretary) नियुक्त किया गया है। नितेश कुमार व्यास की नियुक्ति के साथ, वे गृह मंत्रालय में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करेंगे। अग्निहोत्री को हाल ही में भारतीय खाद्य निगम का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया है।
5-5 साल से एक जगह जमे हैं अफसर, 8 IAS 3 साल से कलेक्टर, अब होगा तबादला
संयुक्त सचिव रैंक के अधिकारियों की नियुक्ति
केंद्रीय गृह मंत्रालय में कुछ और महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं। लोखंडे प्रशांत सीताराम (IAS 2001) को संयुक्त सचिव (JKL एवं WS) नियुक्त किया गया है। वहीं, अनिल सुब्रमण्यम (CSS) को संयुक्त सचिव (IS-I और FI) और प्रवीण कुमार राय (IAS: 2003) को संयुक्त सचिव (UT) नियुक्त किया गया है।
महाकुंभ के लिए MP से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, जानें टूर पैकेज
IPS आबिद खान CISF में DIG नियुक्त
मध्य प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी आबिद खान को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में उप महानिरीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। यह कदम गृह मंत्रालय के प्रशासनिक सुधारों के तहत लिया गया है।
केजरीवाल का बड़ा दावा, मनीष सिसोदिया के घर होने वाली है CBI की रेड
रो पड़ीं CM आतिशी, बोलीं- मेरे पिता को गाली देकर वोट मांग रहे बिधूड़ी