केजरीवाल का बड़ा दावा, मनीष सिसोदिया के घर होने वाली है CBI की रेड
Vikram Jain | Published:
अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर किया बड़ा दावा। Photograph: (the sootr)
दिल्ली चुनाव से पहले सियासी वार-पलटवार तेज हो गया है। अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर अपने आरोपों को दोहराया है, उन्होंने कहा, अगले कुछ दिनों में मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड होगी।
NEW DELHI. दिल्ली विधानसभा चुनाव के पास आते ही सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि अगले कुछ दिनों में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड पड़ सकती है। यह बयान उन्होंने दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कथित रेड और गिरफ्तारियों को लेकर दिया है।
दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अब पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में दावा किया कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर अगले कुछ दिनों में सीबीआई की रेड होने वाली है।
रो पड़ीं CM आतिशी, बोलीं- मेरे पिता को गाली देकर वोट मांग रहे बिधूड़ी
अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गिरफ्तार किया जाएगा और आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के खिलाफ रेड होगी। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जी के घर सीबीआई की रेड होने वाली है।
मोदी की रैली में रमेश बिधूड़ी का बयान, आतिशी ने अपना बाप बदल लिया
यह
अरविंद केजरीवाल ने इसे बीजेपी की बौखलाहट और चुनावी हार की प्रतिक्रिया बताया। उन्होंने आगे कहा, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली का चुनाव हार रही है, इसलिए इन गिरफ्तारियों और छापामारी का सहारा ले रही है। अभी तक इनको हमारे खिलाफ कुछ भी नहीं मिला, और कुछ नहीं मिलेगा। आम आदमी पार्टी एक ईमानदार पार्टी है।
LG का जवाब: 5 साल में गिराए गए 22 मंदिर, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी
इधर, BJP ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि CAG की रिपोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास से जुड़े 139 सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट में "शीशमहल" पर किए गए खर्च का हवाला देते हुए 33.86 करोड़ रुपए खर्च का उल्लेख किया गया है, लेकिन बीजेपी का दावा है कि असल खर्च इससे कहीं ज्यादा है।
चुनावी रैली में पीएम मोदी गरजे बोले-नहीं सहेंगे आप-दा, बदल कर रहेंगे
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह 2022 तक के खर्च से संबंधित रिपोर्ट है। अगर बंगले में रखे सामान को जोड़ा जाए, तो असली खर्च 75 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच सकता है। बीजेपी ने इस रिपोर्ट के आधार पर केजरीवाल और उनकी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, खासकर उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान किए गए खर्चों को लेकर।
AAP और BJP में घमासान तेज
रो पड़ीं CM आतिशी, बोलीं- मेरे पिता को गाली देकर वोट मांग रहे बिधूड़ी
सिसोदिया के घर पर होगी रेड
मोदी की रैली में रमेश बिधूड़ी का बयान, आतिशी ने अपना बाप बदल लिया
यह बीजेपी की बौखलाहट
LG का जवाब: 5 साल में गिराए गए 22 मंदिर, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी
बीजेपी ने किया पलटवार
चुनावी रैली में पीएम मोदी गरजे बोले-नहीं सहेंगे आप-दा, बदल कर रहेंगे
केजरीवाल और AAP पर भ्रष्टाचार के आरोप
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari