/sootr/media/post_banners/f512bfd00a82e47ee8fa1a74b2685b2992decae3d6d8e37dc5ffe0d76184a24f.jpeg)
NEW DELHI. 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ फंसी टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुकेश ने मुझे धोखे से जेल में मिलने बुलाया था। तब उसने खुद का परिचय तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के भतीजे के रूप में दिया था। जेल में ही शादी के लिए प्रपोज भी किया था।
मुझे स्कूल में कार्यक्रम के बहाने बुलाया और ले गए तिहाड़
चाहत का कहना है कि मई 2018 में मुझे जज के तौर पर दिल्ली के एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने का फोन आया। मैंने 18 मई, 2018 को दिल्ली ट्रैवल किया। मुंबई हवाई अड्डे पर, मैं एंजेल खान नाम की एक महिला से मिली, जिसने कहा कि वह मेरे साथ कार्यक्रम में जाएगी। जब हम दिल्ली में उतरे तो हमने स्कूल जाने के लिए एक कार ली। लेकिन थोड़ी देर बाद, हम अचानक रुक गए और उसने कहा कि हमें कार बदलनी होगी, क्योंकि इसे स्कूल परिसर के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। हम फिर एक ग्रे इनोवा में चले गए और कुछ सेकंड के भीतर, मुझे एहसास हुआ कि हम तिहाड़ जेल के बाहर हैं। जब मैंने उससे इस बारे में पूछा, तो उसने कहा कि हमें जेल परिसर के रास्ते स्कूल में एंट्री करनी होगी। दरअसल, एंजेल कोई और नहीं बल्कि पिंकी ईरानी थी, जिसने कथित तौर पर कई एक्ट्रेसेस को सुकेश से मिलवाया था।
ये खबर भी पढ़ें...
डर के मारे रोने के बाद चिल्लाने लगी थी चाहत
चाहत का कहना है कि यह महसूस करने के बाद कि मैं तिहाड़ में है, मैंने चिल्लाना शुरू कर दिया और कार को रोकने के लिए कहा, लेकिन महिला मुझे शांत करती रही और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, हम तिहाड़ जेल के अंदर थे। मुझे पता था कि मैं फंस गई हूं और अपने दो बच्चों के बारे में सोचकर घबरा गई, जो मेरे माता-पिता के साथ मुंबई में थे।
ऐसे तिहाड़ जेल में सुकेश ने चाहत को किया था प्रपोज
चाहत ने बताया तिहाड़ जेल के एक कमरे में बैठे ठग सुकेश ने खुद को एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय टीवी चैनल के मालिक और जे जयललिता के भतीजे के रूप में शेखर रेड्डी के नाम से परिचित कराय गया। उसने कहा था कि उसे चुनाव के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सुकेश ने कहा कि मैं आपका फैन हूं, मुझे आपके टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं'। इस पर मैंने उससे कहा, आपने मुझे यहां क्यों बुलाया? मैं अपने छह महीने के बच्चे को छोड़कर यहां आई हूं। इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, वह घुटने के बल बैठ गया और कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहता है। मैंने उस पर चिल्लाते हुए कहा, मैं शादीशुदा हूं और मेरे दो बच्चे हैं। लेकिन उसने कहा कि आपके पति आपके लिए सही आदमी नहीं हैं और मैं आपके बच्चों का पिता बनूंगा।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us