चांद पर भारत की जय.. रक्षाबंधन से पहले चंदा मामा के पास भारत माता का संदेश लेकर पहुंचे विक्रम और प्रज्ञान

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
चांद पर भारत की जय.. रक्षाबंधन से पहले चंदा मामा के पास भारत माता का संदेश लेकर पहुंचे विक्रम और प्रज्ञान

BANGALORE. भारत का महत्वाकांक्षी और चुनौतीपूर्ण मून मिशन यानी चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर शाम बुधवार, 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के उतरते ही भारत यहां पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चांद पर विक्रम की सेफ लैंडिग के लिए देश में एक दिन पहले से ही मंदिर-मस्जिद और चर्चों में विशेष प्रार्थना की जा रही थी। ISRO ने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया था। इसके 40 दिन बाद पहले लैंडर विक्रम और इसके बाद रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर उतरा।







— ISRO (@isro) August 23, 2023





लैंडर विक्रम ने चांद से पृथ्वी पर भेजा संदेश





चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने चांद से पृथ्वी पर पहला संदेश भेजा कि भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और तुम भी!'। 





कैसे चांद पर उतरा चंद्रयान-3





भारत ने चांद के साउथ पोल पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। लैंडर विक्रम ने 20 मिनट में चंद्रमा की आखिरी कक्षा से 25 किलोमीटर का सफर तय किया। लैंडर विक्रम को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया। 5 बजकर 30 मिनट पर शुरुआत की रफ लैंडिंग कामयाब हुई। इसके बाद 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडर विक्रम ने वर्टिकल लैंडिग की। इस वक्त पर चांद से दूरी सिर्फ 3 किलोमीटर रह गई थी। लैंडर विक्रम ने ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर लैंड किया।




पीएम मोदी ने ISRO की पूरी टीम को दी बधाई








— MyGovIndia (@mygovindia) August 23, 2023





PM बोले- हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह क्षण भारत के सामर्थ्य का है। यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है। अमृतकाल में अमृतवर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं।





सोशल मीडिया पर छाई ये तस्वीर







— Ravi Kumar Arya (रवि कुमार आर्य) (@RaviRanjanKrAry) August 23, 2023




AI ने बनाई एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर








— Roвιɴ Roвerт (@PeaceBrwVJ) August 23, 2023





टीम इंडिया ने भी देखी चंद्रयान-3 की लैंडिंग







— BCCI (@BCCI) August 23, 2023



ISRO Chandrayaan-3 चंद्रयान-3 Vikram Lander विक्रम लैंडर Chandrayaan-3 Landing Pragyan Rover चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रज्ञान रोवर