चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता IPL का पहला मैच, RCB को 6 विकेट से हराया
Rahul Garhwal | Mar 23, 2024, 01:46 IST
Chennai Super Kings defeated RCB by 6 wickets in the first match of IPL
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का पहला मुकाबला जीत लिया। ऋतुराज की कप्तानी वाली CSK ने RCB को 6 विकेट से हरा दिया। 4 विकेट चटकाने वाले मुस्तफिजुर रहमान मैन ऑफ द मैच रहे।
CSK Vs RCB
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2024 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings ) ने जीत के साथ किया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Bangalore ) को पहले ही मैच में हार का स्वाद चखना पड़ा। पहले मुकाबले में CSK के RCB को 6 विकेट से हरा दिया। 4 विकेट लेने वाले मुस्तफिजुर मैन ऑफ द मैच रहे। चेन्नई के लिए शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा ने फिफ्टी पार्टनरशिप की।
MS Dhoni 🤗 Virat Kohli
These two are a VIBE! ☺️#TATAIPL | #CSKvRCB | @msdhoni | @imVkohli | @ChennaiIPL | @RCBTweets pic.twitter.com/whjKAk8j0L
— IndianPremierLeague (@IPL) March 22, 2024
RCB ने CSK को दिया था 174 रन का टारगेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 173 रन बनाए थे। इसके जवाब में CSK ने 18.4 ओवर में ही 176 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शिवम दुबे में नाबाद 34 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 25 रन बनाए। दोनों के बीच 66 रन की पार्टनरशिप हुई।
CSK ने पावरप्ले में बनाए 62 रन
6⃣.5⃣ - SIX
6⃣.6⃣ - OUT
That was an interesting passage of play!
Head to @JioCinema and @StarSportsIndia to watch the match LIVE
Follow the match ▶️ https://t.co/4j6FaLF15Y #TATAIPL | #CSKvRCB pic.twitter.com/JjiIclkEoj
— IndianPremierLeague (@IPL) March 22, 2024
टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को ऋतुराज और रचिन रविंद्र ने ठीक-ठाक शुरुआत दिलाई। दोनों ने 38 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद ऋतुराज 15 रन बनाकर आउट हो गए। रचिन ने 37 और रहाणे ने 27 रन बनाए। चेन्नई ने पावरप्ले में 62 रन जोड़े।
ये खबर भी पढ़िए..
रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकी हमला, 40 से ज्यादा लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
RCB की खराब शुरुआत
All Happening Here!
Faf du Plessis ✅
Rajat Patidar ✅
Glenn Maxwell ✅@ChennaiIPL bounced back & in some style 👏 👏#RCB are 3 down for 42 in 6 overs!
Head to @JioCinema and @StarSportsIndia to watch the match LIVE
Follow the match ▶️ https://t.co/4j6FaLF15Y#TATAIPL |… pic.twitter.com/tyBRQJDtWY
— IndianPremierLeague (@IPL) March 22, 2024
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही 3 बड़े विकेट खो दिए। कप्तान डुप्लेसिस ने 23 गेंद में 35 रन बनाए। रजत पाटीदार और ग्लेन मैक्सवेल बिना रन बनाए आउट हो गए। विराट कोहली ने 21 रन की पारी खेली। अनुज रावत ने 48 और दिनेश कार्तिक ने 38 रन बनाकर टीम को मुश्किल से निकाला। CSK के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। दीपक चाहर को एक विकेट मिला।
CSK defeated RCB | आईपीएल | चेन्नई ने बैंगलोर को हराया
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore