रायपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, स्वागत के लिए बनाई फूलों की सड़क, आज खड़गे और सोनिया संबोधित करेंगे, 3 प्रस्तावों पर चर्चा

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
रायपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, स्वागत के लिए बनाई फूलों की सड़क, आज खड़गे और सोनिया संबोधित करेंगे, 3 प्रस्तावों पर चर्चा

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन का आज (25 फरवरी) दूसरा दिन है। महाधिवेशन में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्लेनरी को संबोधित करेंगी। वहीं दूसरी ओर महाधिवेशन में शामिल होने प्रियंका गांधी भी रायपुर पहुंच चुकी है रायपुर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी का दिग्गज नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह पर फूल मालाओं से प्रियंका का अभिनंदन किया गया। वहीं, फूलों की रोड भी बनाई गई है। महापौर एजाज ढेबर ने एयरपोर्ट के सामने फूलों की सड़क बनाकर प्रियंका गांधी का स्वागत किया है।




publive-image

रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी ने रोड शो भी किया। उनका काफिला फूलों की सड़क से गुजरा। साथ में सीएम भूपेश बघेल भी रहे।




जयराम रमेश ने दी जानकारी



जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि महाधिवेशन के दूसरे दिन यानी आज सुबह 9:30 फ्लैग होस्टिंग की जाएगी। इसके बाद साढ़े 10 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे प्लेनरी को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। करीब साढ़े 11 बजे  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी प्लेनरी को संबोधित करेंगी। वहीं,12 बजे से 3 प्रस्तावों पर चर्चा शुरू होगी। जिन तीन प्रस्तावों पर आज चर्चा की जानी है, उसमें राजनीतिक आर्थिक और विदेशी प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। इसके बाद शाम को साढ़े 7 बजे से एक कल्चरर प्रोग्राम भी किया जाएगा। 



महाधिवेशन को कल संबोधित करेंगे राहुल 



जयराम रमेश ने बताया है कि महाधिवेशन में कल राहुल गांधी का संबोधन होगा। सुबह साढ़े 9 बजे बाकी बचे प्रस्ताव पेश किए जाएंगे, जिसमें कृषि, किसान कल्याण, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, युवा, शिक्षा और रोजगार प्रस्ताव शामिल है। इसके बाद साढ़े 10 बजे राहुल गांधी प्लेनरी को संबोधित करेंगे। वही 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। 2:00 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का समापन संबोधन होगा। जिसके बाद 3:00 से पब्लिक रैली की जाएगी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभा को संबोधित करेंगे।



सब्जेक्ट कमेटी की बैठक



महाअधिवेशन के पहले दिन शाम 4 बजे से सब्जेक्ट कमेटी की बैठक शुरू हुई जो रात साढ़े 7 बजे तक चली। बैठक की जानकारी देते हुए जयराम रमेश ने बताया कि बैठक में 100 से ज्यादा सदस्य शामिल हुए, इनमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी के भी नाम शामिल है। वहीं सब्जेक्ट कमेटी की बैठक पर 6 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपने विचार रखे।


कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन 2023 Rahul and Priyanka Gandhi Congress Prepares Mission 2024 Roadmap Congress News Congress National Session 2023 Raipur Congress National Session छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस न्यूज कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 रोडमैप रायपुर कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन
Advertisment