केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, यात्रा रुकी, बिहार में 6 हजार गांव बने टापू, 500 घर डूबे, यूपी में 70 घंटे से लगातार बारिश

Jitendra Shrivastava | Sept 27, 2026, 23:15 IST
Share
केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, यात्रा रुकी, बिहार में 6 हजार गांव बने टापू
केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, यात्रा रुकी, बिहार में 6 हजार गांव बने टापू

NEW DELHI. केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से 4000 यात्री फंसे। छत्तीसगढ़ में बाढ़ से शराब की बोतलें नदी में बह गईं। यूपी में 70 घंटे की लगातार बारिश से 62 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में 500 घर डूब गए हैं। मौसम विभाग ने देशभर के 10 राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश से केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ है। इसमें करीब 4 हजार श्रद्धालु फंस गए हैं। यूपी में 70 घंटे से आंधी-बारिश जारी है और 62 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में बाढ़ से 500 से ज्यादा घर डूब गए हैं। छत्तीसगढ़ के धमतरी में बाढ़ के पानी से शराब की बोतलें नदी में बह गईं। मौसम विभाग ने देशभर के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देशभर के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तराखंड से लेकर बिहार तक हालात गंभीर बने हुए हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के सभी जिलों में कल से भारी बारिश हो रही है। ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल के पार पहुंच गई है। घाटों पर जाने पर रोक लगा दी गई है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ। इससे करीब 4 हजार श्रद्धालु फंस गए हैं। खराब मौसम को देखते हुए आज केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। हेली सेवाएं भी पूरी तरह बंद कर दी गई हैं।

Monsoon Dynamics: Heavy Rains in Madhya Pradesh and Alerts in Rajasthan
Weather Update: MP-CG में मानसून की रफ्तार थमी, राजस्थान के 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट!
18 Sept 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<strong>Weather Update: </strong>मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ में मानसून की गति धीमी पड़ी है, जबकि राजस्थान के 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 सितंबर से मध्य प्रदेश में बारिश का नया दौर और राजस्थान से मानसून की विदाई संभव है। thesootr पर पढ़ें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की पूरी मौसम रिपोर्ट...

छत्तीसगढ़ में अनोखा नजारा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नारी गांव में महानदी किनारे एक शराब दुकान है। बाढ़ का पानी घुसने से दुकान की शराब की बोतलें नदी में बह गईं। जैसे ही गांव वालों को यह पता चला, वे नदी किनारे बने ब्रिज पर पहुंच गए। लोग मछली पकड़ने वाले जाल से बोतलें निकालते नजर आए।

केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, यात्रा रुकी, बिहार में 6 हजार गांव बने टापू, 500 घर डूबे
केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, यात्रा रुकी, बिहार में 6 हजार गांव बने टापू, 500 घर डूबे

यूपी में आंधी-बारिश का कहर

यूपी के लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर समेत 45 शहरों में 70 घंटे से बारिश हो रही है। हवा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। राज्य के 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। आंधी-बारिश की वजह से पिछले 2 दिनों में 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार में बाढ़ का असर

बिहार में साइक्लोन अर्नब का असर अब कमजोर पड़ गया है। लेकिन राज्य में पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश जारी है। नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही बारिश से गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। इससे 17 जिलों के करीब 6 हजार गांव टापू बन गए हैं। राज्य में करीब 500 घर बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। सुपौल जिले के 50 गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

ओडिशा में ट्रेनें रद्द

रविवार को ओडिशा के रायगढ़ा डिवीजन में दो स्टेशनों के बीच लैंडस्लाइड हुआ। इस वजह से रेलवे ने छह ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

देशभर में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी अपील की गई है कि वे जरूरी होने पर ही यात्रा करें। नदी किनारे और लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों में जाने से बचें।
Tags:
  • केदारनाथ
  • लैंडस्लाइड
  • बिहार
  • बारिश का अलर्ट
  • आंधी-बारिश
  • storm rain
  • ट्रेन रद्द
  • मौसम विभाग
  • landslide
  • Bihar
राजस्थान पंचायत चुनाव: बीजेपी 11 अक्टूबर को जारी कर सकती है पहली लिस्ट, कांग्रेस में 12 अक्टूबर तक उम्मीदवार तय होने के आसार

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव: बीजेपी 11 अक्टूबर को जारी कर सकती है पहली लिस्ट, कांग्रेस में 12 अक्टूबर तक उम्मीदवार तय होने के आसार
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा की नियुक्ति पर सवाल, सीएम की मंजूरी कहां?

By Ramanand Tiwari

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा की नियुक्ति पर सवाल, सीएम की मंजूरी कहां?
mp top news: स्वामित्व योजना: हरदा में 10 ग्रामीणों को मिला जमीन का मालिकाना हक, TET पर सीएम मोहन यादव ने दिया आयोग बनाने का भरोसा

By Sanjay Dhiman

mp top news: स्वामित्व योजना: हरदा में 10 ग्रामीणों को मिला जमीन का मालिकाना हक, TET पर सीएम मोहन यादव ने दिया आयोग बनाने का भरोसा
बिहार में राहुल गांधी पर भड़के सीएम मोहन यादव, बोले-विपक्ष का काम समाज में अराजकता फैलाना नहीं है

By Sandeep Kumar

बिहार में राहुल गांधी पर भड़के सीएम मोहन यादव, बोले-विपक्ष का काम समाज में अराजकता फैलाना नहीं है
CG Top News : CJP प्रदर्शन पर भूपेश बघेल का हमला, गन्ना खरीदी दर बढ़ी, 200 का सिक्का होगा जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें।

By Umeshwari Baghel

CG Top News : CJP प्रदर्शन पर भूपेश बघेल का हमला, गन्ना खरीदी दर बढ़ी, 200 का सिक्का होगा जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें।
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे संविदाकर्मी और आशा सहयोगी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे संविदाकर्मी और आशा सहयोगी
लाडली बहना को पैसा, हमें नहीं? मानदेय के लिए शिवराज के बंगले पर बैठीं रसोइया बहनें, सीएम हाउस की ओर किया कूच

By Sanjay Dhiman

लाडली बहना को पैसा, हमें नहीं? मानदेय के लिए शिवराज के बंगले पर बैठीं रसोइया बहनें, सीएम हाउस की ओर किया कूच