दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट से उतारा, DGCA ने इंडिगो पर ठोका पांच लाख का जुर्माना

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट से उतारा, DGCA ने इंडिगो पर ठोका पांच लाख का जुर्माना

Delhi. इंडिगो एयरलाइंस द्वारा दिव्यांग बच्चों को फ्लाइट से उतारने के मामले में पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। डीजीसीए (DGCA) ने यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही DGCA ने एयरलाइंस को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया है। मामला 7 मई का है। रांची से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट से एक दिव्यांग बच्चे को उतार दिया गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इंडिगो प्रबंधन का कहना है कि, बच्चा फ्लाइट में जाने से डर रहा था। ऐसे में उसकी स्थिति और सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया था। इस मामले को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ऐसे रवैये के लिए जीरो टॉलरेंस है। किसी भी इंसान को इससे नहीं गुजरना चाहिए। मामले की खुद जांच कर रहा हूं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।



यह है पूरा मामला



7 मई को दिव्यांग बच्चा अपने माता-पिता के साथ रांची से हैदराबाद के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा था। इस दौरान उसे इंडिगो की रांची-हैदराबाद उड़ान में चढ़ने से रोक दिया गया। बच्चे के माता-पिता हवाई क्रू मेंबर के सामने कई बार रिक्युएस्ट की लेकिन प्रबंधन ने इनकी एक न सुनी। कंपनी के कर्मी का दावा था कि बच्चा असहज महसूस कर रहा था और डरा हुआ थ, इससे अन्य यात्री भी परेशान हो सकते है। इसलिए बच्चे को फ्लाइट में नहीं चढ़ाया जा सकता। इसके बाद माता-पिता भी फ्लाइट में नहीं चढ़े।



फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन



मामला सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की का गठन किया था। कंपनी का कहना है कि, उस दिन बच्चे और उसके माता पिता को रांची के एक होटल में ठहराया गया था। अगले दिन उन्हे अन्य फ्लाइट से हैदराबाद भेजा गया था। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने भी इस मामले में उस दिन की CCTV फुटेज खंगाली थी। 

 


इंडिगो भोपाल न्यूज फ्लाइट दिव्यांग दिल्ली flight Bhopal News जुर्माना Penalty Indigo Delhi DIVYANG