चीन ने लॉन्च किया 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क: सुपरफास्ट इंटरनेट की नई क्रांति
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 22, 2025, 12:21 IST
China launched 10G network
चीन ने 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च कर इंटरनेट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। इसकी अधिकतम डाउनलोड स्पीड 9834 Mbps तक और अपलोड स्पीड लगभग 1008 Mbps तक है।
एक तरफ जहां दुनियाभर के देश अभी 5G नेटवर्क ही लोगों तक सही से नहीं पहुंचा पाए हैं, वहीं चीन ने सबको पीछे छोड़कर 10G नेटवर्क शुरू कर दिया है। यह 10G network चीन में उपयोग के लिए उपलब्ध है। इस सुपरफास्ट इंटरनेट की शुरूआत हेबेई प्रांत के सुनान काउंटी में हुआवे और चाइना यूनिकॉम ने की है। इसकी अधिकतम डाउनलोड स्पीड 9834 Mbps तक है। इसकी अपलोड स्पीड लगभग 1008 Mbps तक है और नेटवर्क लेटेंसी भी 3ms के आसपास है। विशेषज्ञ इसे इंटरनेट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्रांति बता रहे हैं। ग्लोबल इंटरनेट के लिए यह टेक्नोलॉजी एक नया स्टैंडर्ड सेट करेगी। 10Gनेटवर्क को फिलहाल एक ब्रॉडबैंड सर्विस के रूप में लॉन्च किया गया है। इसका मतलब यह है कि यह अभी वायरलेस नहीं है , बल्कि वायर्ड कनेक्शन के ज़रिए घर-घर पहुंचेगा। इस नेटवर्क पर एक 8K क्वालिटी की मूवी को डाउनलोड करने में केवल 2 सेकंड का समय लगेगा। इससे साफ है कि भविष्य में इंटरनेट की रफ्तार आज से कहीं ज्यादा तेज़ होने वाली है। अगरआप 20GB की कोई 4K मूवी डाउनलोड करना चाहें, तो सामान्य 1Gbps कनेक्शन में यह 7-10 मिनट लेता है। लेकिन 10G कनेक्शन (10G Connection) पर यह केवल 20 सेकंड में डाउनलोड हो सकता है। इससे 8K वीडियो स्ट्रीमिंग (8K Video Streaming), क्लाउड बेस्ड गेमिंग, और स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी (Smart Home Technology) को और बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क तकनीक की रफ्तार इतनी तेज है कि इससे हर सेक्टर में क्रांति आ सकती है। लेटेंसी यानी डेटा ट्रांसफर में होने वाली देरी अब नाम मात्र की रह जाएगी, जिससे ऑनलाइन और ऑफलाइन के बीच की दूरी लगभग मिट जाएगी।सेल्फ-ड्राइविंग कारें पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बनेंगी। डॉक्टर हजारों किलोमीटर दूर बैठे हुए भी हाई प्रिसीजन सर्जरी कर पाएंगे, वो भी रियल टाइम में।इतना ही नहीं, वेबसाइट्स का स्लो लोड होना या वीडियो स्ट्रीमिंग में बफरिंग जैसी परेशानियां जल्द ही इतिहास बन जाएंगी। इसका फायदाटेलीमेडिसिन, रिमोट एजुकेशन, स्मार्ट एग्रीकल्चर और दूसरे कई क्षेत्रों में मिलेगा। यह नया 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क 50G Passive Optical Network (PON) टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसका मतलब यह है कि मौजूदा फाइबर ऑप्टिक ढांचे पर ही डेटा ट्रांसफर की क्षमता को कई गुना बढ़ाया जा सकता है, जिससे नया केबल बिछाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। भारत में 90GB की फाइल डाउनलोड करने में 2.15 का समय लगता है जबकि चीन में इस काम में सिर्फ 72 सेकंड का समय लगता है। स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के दिसंबर 2024 के आंकड़ों के अनुसार भारत हाई स्पीड इंटरनेट प्रदान करने में भारत 25वें स्थान पर है। चीन का 10Gनेटवर्क भारत के 5G से कम से कम 32 गुना तेज है। thesootr links
2 मिनट में होगी मूवी डाउनलोड
10G नेटवर्क के हर क्षेत्र में मिलेंगे फायदे
50G PON टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
भारत में क्या है स्थिति
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari