सीजेआई सूर्यकांत की सलाह: फैमिली कोर्ट में न पहनें काले चोगे, पुलिस भी यूनिफार्म में न आए- बच्चे डर जाते हैं

Amresh Kushwaha | Mar 17, 2026, 15:21 IST
cji suryakant advice no black robes police uniform family court
सीजेआई सूर्यकांत ने फैमिली कोर्ट के माहौल को बच्चों के लिए अनुकूल बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में वकील काले चोगे न पहनें और पुलिस भी वर्दी में न आए। इसके पीछे वजह ये है कि बच्चे कोर्ट के माहौल से डरें नहीं और खुद को सहज महसूस करें।

अदालतों का नाम आते ही जेहन में काले चोगे, पुलिस की वर्दी और एक भारी-भरकम माहौल की तस्वीर उभरती है। लेकिन क्या यह माहौल उन मासूम बच्चों के लिए सही है जो अपने माता-पिता के विवादों के बीच अनजाने में अदालत पहुंच जाते हैं?



सोमवार, 16 मार्च को CJI सूर्यकांत ने इसी मनोवैज्ञानिक डर की ओर ध्यान खींचते हुए कुछ अहम सुझाव दिए हैं।



काले चोगे और वर्दी से सहम जाते हैं बच्चे- CJI

दिल्ली में नए फैमिली कोर्ट परिसर के एक समारोह में सीजेआई सूर्यकांत ने बुनियादी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि फैमिली कोर्ट के पुरानी कार्यशैली में बदलाव की सख्त जरूरत है।



उनके अनुसार, जजों और वकीलों के जरिए पहने जाने वाले काले कपड़े बच्चों के मन में एक अनजाना खौफ पैदा करते हैं। सीजेआई ने सुझाव दिया कि फैमिली कोर्ट में पीठासीन अधिकारियों और वकीलों को अपनी निर्धारित वर्दी में नहीं आना चाहिए, ताकि बच्चे सहज महसूस कर सकें।



पुलिस की वर्दी भी बनती है डर की वजह

सीजेआई ने केवल वकीलों के ही नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारियों के पहनावे पर भी बात की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस अधिकारियों को भी वर्दी में नहीं आना चाहिए। बच्चे अक्सर कानूनी उलझनों और पारिवारिक कलह के सबसे बुरे शिकार होते हैं।



ऐसे में पुलिस और अदालती पोशाक का कड़ा माहौल उनके मन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने एक नया विचार विकसित करने पर जोर दिया जहां माहौल मानवीय संबंधों को सुधारने वाला हो।



फैमिली कोर्ट नहीं, अब पारिवारिक समाधान केंद्र कहिए

सुप्रीम कोर्ट केसीजेआई सूर्यकांत ने केवल पहनावे पर ही नहीं, बल्कि इन अदालतों के नाम और उद्देश्य पर भी एक नया नजरिया पेश किया। उन्होंने कहा कि इन न्यायालयों का उद्देश्य तर्क-वितर्क के जरिए मानवीय संबंधों को मजबूत करना है। तो क्या हम इन्हें पारिवारिक समाधान केंद्र (Family Settlement Centres) नहीं कह सकते?



ये खबर भी पढ़िए...



प्याज-लहसुन को तामसिक बताने वाली याचिका पर वकील को CJI सूर्यकांत की फटकार



सूर्यकांत तिवारी का सहयोगी नारायण साहू गिरफ्तार, कार्रवाई से बचने ढ़ाई साल से चल रहा था फरार



मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा-जल्दी फेमस होने की चाह छोड़ो, वरना विधि-क्षेत्र में टिक नहीं पाओगे



कोयला घोटाला: सौम्या चौरसिया,रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम राहत, कोर्ट ने दी सभी आरोपियों को नियमित जमानत



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • CJI
  • फैमिली कोर्ट
  • कोर्ट परिसर
  • सीजेआई सूर्यकांत
  • पारिवारिक समाधान केंद्र