सूर्यकांत तिवारी का सहयोगी नारायण साहू गिरफ्तार, कार्रवाई से बचने ढ़ाई साल से चल रहा था फरार

VINAY VERMA | Feb 24, 2026, 20:25 IST
Share
raipur-narayan-sahu-arrested-acb-cg-coal-scam
raipur-narayan-sahu-arrested-acb-cg-coal-scam

छत्तीसगढ़ में चर्चित कोयला घोटाला प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने लंबे समय से फरार चल रहे नारायण साहू को गिरफ्तार कर लिया है। नारायण साहू को मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी का करीबी सहयोगी माना जाता है।

Raipur. छग में चर्चित कोयला घोटाला प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे नारायण साहू को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी के अनुसार, नारायण साहू को मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी का करीबी सहयोगी माना जाता है। आरोप है कि नारायण साहू ही सौम्या चौरसिया तक पैसे पहुंचाता था। जांच एजेंसी का दावा है कि सूर्यकांत तिवारी ने नारायण साहू के नाम पर विभिन्न संपत्तियां खरीद कर रखी थीं।

कौन है नारायण साहू?

जांच एजेंसी के मुताबिक, नारायण साहू सिर्फ नाम का सहयोगी नहीं था, बल्कि कथित वसूली और पैसों की सप्लाई चेन का अहम कड़ी था। आरोप है कि वह सूर्यकांत तिवारी के कहने पर कोल लेवी की रकम इकट्ठा करता था। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि वह कथित तौर पर रकम को सौम्या चौरसिया तक पहुंचाने का काम करता था। एजेंसी को जांच के दौरान ऐसे कई तथ्य मिले हैं, जिनसे उसकी सक्रिय भूमिका की पुष्टि होने का दावा किया गया है।

छत्तीसगढ़ कोल घोटाला केस: विधायक देवेंद्र यादव की याचिका खारिज, कांग्रेस प्रवक्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार को संभव

संपत्तियों की भी जांच

एसीबी का कहना है कि सूर्यकांत तिवारी ने नारायण साहू के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी थीं। अब उन संपत्तियों के स्रोत, खरीद के पैसे और असली मालिकाना हक की जांच की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इन संपत्तियों में इस्तेमाल हुई रकम कहां से आई? जांच अधिकारी वित्तीय लेन-देन के पूरे रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं।

ढाई साल से था फरार

नारायण साहू पिछले करीब ढाई साल से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह कार्रवाई से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। अदालत ने पहले ही उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था। इसके बावजूद वह गिरफ्तारी से बचता रहा। एसीबी ने तकनीकी निगरानी और लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार उसे पकड़ लिया।

coal scam : छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

पुलिस रिमांड पर पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने अदालत से अनुमति लेकर नारायण साहू को पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे कोल लेवी की वसूली, पैसों के ट्रांसफर और पूरे नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारी मानते हैं कि उसकी पूछताछ से कई अहम खुलासे हो सकते हैं। खासकर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रकम किन-किन लोगों तक पहुंचाई गई और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद

जांच एजेंसी का कहना है कि मामला सिर्फ एक या दो लोगों तक सीमित नहीं है। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारी मानते हैं कि नारायण साहू से पूछताछ के बाद घोटाले से जुड़े अन्य संदिग्धों के नाम सामने आ सकते हैं। वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को जोड़कर मजबूत सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है।

CG COAL SCAME : छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में ACB के 4 राज्यों में छापे , रानू साहू का राजदार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: नवनीत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 570 करोड़ के स्कैम में शामिल

आगे और भी हो सकती है कार्रवाई

एसीबी ने साफ किया है कि जांच अभी जारी है और जो भी इस मामले में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी का कहना है कि कानून से कोई भी बच नहीं पाएगा। नारायण साहू की गिरफ्तारी से यह साफ संकेत गया है कि जांच एजेंसियां अब फरार आरोपियों पर भी शिकंजा कस रही हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • कोयला घोटाला
  • सूर्यकांत तिवारी
  • CG Coal Scam
  • छत्तीसगढ़ कोल घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग