मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली कोर्ट ने जारी किया समन, मानहानि मामले में 7 अगस्त को होना होगा पेश

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली कोर्ट ने जारी किया समन, मानहानि मामले में 7 अगस्त को होना होगा पेश

JAIPUR. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। दिल्ली कोर्ट ने उन्हें मानहानि मामले में समन जारी किया है। अशोक गहलोत को 7 अगस्त को कोर्ट में पेश होना होगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का केस किया है।



राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम गहलोत को किया तलब



संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के मामले में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कथित संलिप्तता को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से लगाए गए आरोपों का मामला गंभीर होता दिख रहा है। इस मामले में गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अशोक गहलोत को तलब किया है। कोर्ट ने 7 अगस्त को सीएम अशोक गहलोत को कोर्ट में हाजिर रहने के आदेश जारी किए है।



सीएम गहलोत ने ट्वीट करके मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर लगाए थे आरोप



फरवरी 2023 में सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को संजीवनी घोटाले का आरोपी बताया था और दावा किया था कि एसओजी की जांच में संजीवनी घोटाले के अन्य गिरफ्तार आरोपियों के समान ही गजेंद्र सिंह शेखावत का जुर्म प्रमाणित हुआ है।



शेखावत ने गहलोत के खिलाफ दर्ज किया था मानहानि का केस



मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली कोर्ट में उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाकर सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर किया। इस पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई की। इसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अशोक गहलोत को 7 अगस्त को मौजूद रहने का आदेश दिया है।



राजनीतिक बयानबाजी का हथियार बना ये मामला



ये मामला गहलोत और शेखावत के बीच राजनीतिक बयानबाजी का हथियार बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर गहलोत शेखावत पर लगातार हमले करते रहे हैं और उन्होंने सिर्फ शेखावत ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लोगों के भी इस मामले में शामिल होने के आरोप लगाए थे।



ये खबर भी पढ़िए..



कर्नाटक में 2 लाख के टमाटर चुरा ले गए चोर, बची हुई फसल की बर्बाद; देश में आसमान छू रहे टमाटर के दाम



क्या है संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी मामला



संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में राजस्थान में करीब 1 लाख 46 हजार 993 निवेशकों ने 953 करोड़ रुपए निवेश किए थे। जिनका कोऑपरेटिव सोसाइटी ने दुरुपयोग कर लिया। इस घोटाले के मुख्य आरोपी विक्रम सिंह इंद्रोई सहित कई आरोपियों को एसओजी गिरफ्तार कर चुकी है। प्रदेश में संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी ने 211 शाखाएं खोल रखी थी, जबकि गुजरात में इसकी करीब 26 शाखाएं अलग-अलग जगहों पर खोल रखी थी।


सीएम अशोक गहलोत अशोक गहलोत की पेशी 7 अगस्त दिल्ली कोर्ट अशोक गहलोत समन Ashok Gehlot appearance on August 7 Delhi Court Ashok Gehlot summons defamation case मानहानि केस CM Ashok Gehlot